{"_id":"5805086d4f1c1bfc4a702928","slug":"protest-for-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
विराेध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम शहरी आवास में बिजली सप्लाई बाधित कर देने से 1100 आवंटियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके खिलाफ भाजपाइयों ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। सात दिन में आपूर्ति बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, सदर विधायक जनमेजय सिंह, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा की अगुवाई में ओवरब्रिज के समीप स्थित आवास और मेंहड़ा बाहर-ढाबा के समीप रहने वाले आवंटी पुलिस लाइंस स्थित बिजली कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि बसपा सरकार ने कांशीराम आवास में रहने वाले लोगों को मुफ्त बिजली और पानी का वादा किया था, लेकिन बिजली विभाग अब बिल भुगतान की बात कह रहा है।
हालांकि, कुछ लोगों ने बिजली बिल का भुगतान किया है, लेकिन पूरे परिसर की बिजली गुल कर दी गई है। सबकी बिजली काटकर महकमे के लोगों ने जता दिया है कि सरकार को गरीबों के हितों से सरोकार नहीं है। गलत तरीके से बिलिंग की जा रही है। बिजली कनेक्शन काट दिए जाने से पेयजल की भी सांसत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
लोगों को दैनिक कार्य निपटाने के लिए भी पानी बाहर से लेकर आना पड़ रहा है। बिजली कनेक्शन जोड़ा नहीं गया तो संगठन जोरदार आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में अजय उपाध्याय, शाका मिश्र, गोविंद चौरसिया, अमरनाथ सिंह, डॉ. अंर्तयामी सिंह, रवि पाल, राजेश यादव, शंकर सैनी, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।