फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest for pontoon bridge

Deoria News: चुरिया सरयू नदी पर पीपा पुल के लिए प्रदर्शन

Tue, 19 Mar 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 19 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest for pontoon bridge
फोटो समाचार
विज्ञापन

.....
प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी, कहा-समय रहते नहीं बना पुल तो तहसील का करेंगे घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। लार ब्लॉक के सरयू नदी के किनारे स्थित चुरिया, नदौली, खेमादेई के किसानों ने मंगलवार को सरयू नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम सलेमपुर को पत्रक सौंपा।

किसानों ने अपने पत्रक के माध्यम से बताया कि नदी पर पीपा पुल का निर्माण नहीं होने से आज भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव से नदी पार कर खेत की बुआई के लिए आवागमन करते हैं। पुल के निर्माण की मांग यहां के किसान पांच वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इसे अनसुना कर दे रहे हैं। नदी उस पार गेहूं की फसल तैयार है, लेकिन नदी का पानी इस समय बढ़ गया है। इसके कारण फसल काटने के लिए कंबाइन नहीं जा पा रही है। इसको लेकर सरयू नदी के किनारे ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द पीपा पुल निर्माण की मांग की है। चुरिया, नदौली, खेमादेई के किसानों की ज्यादातर खेती सरयू के दियारा में है। इस बार भी प्रत्येक वर्ष की भांति गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। ज्ञापन देने वालों में भानु यादव, हरिंद्र यादव, विकास तिवारी, राकेश तिवारी, गिरजेश तिवारी, रमेश,चंद्र मोहन, मंज्जू तिवारी, धनंजय, संजीव, राधामोहन, राजनाथ, अमरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed