फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest

वकीलों ने किया प्रदर्शन, डीएम ने अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया

Wed, 08 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
protest
वकीलों ने किया प्रदर्शन, डीएम ने अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कोतवाली पुलिस पर दीवानी कचहरी के अधिवक्ता की पिटाई का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। विरोध-प्रदर्शन कर पिटाई के मामले में एसडीएम सदर और कोतवाल व अन्य पर कार्रवाई की मांग की। आंदोलन थमता न देख जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मामले के निराकण के लिए बार के अध्यक्ष को पत्र लिख कर बैठक के लिए बुलाया। अधिवक्ताओं ने डीएम के बुलावा पत्र को जवाब देते हुए बृहस्पतिवार की तिथि बैठक के लिए निर्धारित की है।

बुधवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रह कर दीवानी कचहरी में विरोध करते रहे। अधिवक्ता जिद्द पर अड़े रहे हैं कि जब तक मामले में एसडीएम सदर और कोतवाल एवं अन्य पर कार्रवाई नहीं हो जाती है, तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। दीवानी परिसर में सभा कर अधिवक्ताओं ने एसडीएम और कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की। संघ के अध्यक्ष सिंगासन गिरि ने सभी अधिवक्ताओं को बताया कि जिलाधिकारी का पत्र आया है और दोपहर में दो बजे बुलाया गया था। इस पर उन्होंने संघ भवन में आम सभा की बैठक कर बृहस्पतिवार की दोपहर में डेढ़ बजे का समय निर्धारित कर पत्र जवाब दिया है। इस बैठक के लिए दस अधिवक्ताओं को नामित किया गया है। इस दौरान मंत्री मनोज राय, पूर्व अध्यक्ष लल्लन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव, कलेक्ट्रेट के पूर्व अध्यक्ष बृजबांके तिवारी, रामप्रसाद कुशवाहा, अरविंद साहनी, ओम हरिहर मिश्र, सुरेंद्र त्रिपाठी, हरिद्र प्रताप श्रीवास्तव, आनंद राय, प्रबोध श्रीवास्तव, प्रेम नारायण मणि, सुयश सिंह, पूर्व मंत्री प्रकाश तिवारी निराला, अनिल सिंह, संजय श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह , अभिषेक मिश्रा, संजय सिंह, शिव कुमार मणि, जटाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed