फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest

छठ घाट की भूमि को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन

Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरदेवा/ बघौचघाट। छठ की वेदी का निर्माण रोकने पर गुस्साए कुचया के लोगों ने शनिवार शाम को पथरदेवा- मलसी मार्ग पर जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम सदर सौरभ सिंह तीन थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने मामले निराकारण कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग माने और खुला। ग्रामीणों ने कहा, जो व्यक्ति निर्माण रोक रहा है, उसके बदले में भूमि समझौते के आधार पर दी जा चुकी है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के कुचया ग्राम सभा में दोपहर में ग्रामीण पोखरे के किनारे छठ घाट की सफाई और टूटी हुई छठ की वेेदी का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति और उसके छोटे भाई पहुंच गए और निर्माण रुकवा दिया। वह भूमि खुद की होने का दावा कर थे। किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं करने की हिदायत भी दी। इसे लेकर ग्रामीण उग्र हो गए और पथरदेवा- मलसी मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि तरकुलवा पुलिस की मिली भगत से काम रोका जा रहा है। जाम व प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम सदर सौरभ सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने विवादित जमीन के बारे में दोनों पक्ष से बात की। पूछताछ में पता चला कि 2008 में ग्राम सभा और एक व्यक्ति बीच समझौता हुआ है कि छठ घाट के लिए जमीन छोड़ दें, इसके बदले में ग्राम पंचायत की जमीन मिल जाएगी। इसी आधार पर निर्माण रोकने वाले व्यक्ति ने ग्राम पंचायत की जमीन में मकान बना लिए। अब छठ घाट की जमीन को फिर से अपना बताकर वहां काम करने से मनाकर रहा है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया है। एसडीएम सदर ने मौके पर सरकारी जमीन में घर बनाने पर नाराजगी जताते हुए निर्माण रोकने वाले व्यक्ति व उसके भाई को पुलिस के सहयोग से पुलिस चौकी पथरदेवा लेकर चले गए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि रविवार को इसकी पैमाइश होगी। सरकारी जमीन में मकान बनी होगा तो तोड़ा जाएगा। जबसे कब्जा है तबसे जुर्माना लगेगा। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि रविवार को अगर घाट पर सफाई व बेदी का निर्माण नहीं हुआ तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम सदर ने कहा कि रविवार को तक मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा। इस दौरान तरकुलवा, बघौचघाट,रामपुर कारखाना की पुलिस मौके पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed