फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest

उर्वरक की कमी पर गुस्साए कांग्रेसी

Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
protest
उर्वरक की कमी पर गुस्साए कांग्रेसी
विज्ञापन

प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश में उर्वरक (खाद) की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

कार्यकर्ता टाउन हाल परिसर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से जिला उपाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक, सिविल लाइंस, कचहरी चौराहा होते कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में किसानों को डीएपी खाद के लिए रात-रात भर लाइन लगानी पड़ रही है। इसके बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों को मायूस होकर वापस जाना पड़ रहा है। बुंदेलखंड में तो हालात और खराब हैं। किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में बुआई के समय वितरण केंद्र पर उर्वरक उपलब्ध कराने में फेल है। उसे किसानों से कुछ लेना-देना नहीं है। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू, जिला उपाध्यक्ष वरूण राय, विजय शेखर मल्ल रोशन, दीनदयाल प्रसाद, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, जवाहर लाल चौहान, जयप्रकाश पाल, विवेक मिश्रा, दीपक पांडेय, निलेश त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी, अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार तिवारी, नागेंद्र सिंह, आलोक त्रिपाठी, नौशाद राजा, शिवशंकर सिंह, संतोष तिवारी, प्रमोद मल्ल, शंभू नाथ दीक्षित, भरत मणि त्रिपाठी, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, मनोज मणि, मायाशंकर सिंह, रविंद्र मल्ल, नरसिंह गिरि, उत्तेज नारायण मिश्र, मारकंडेय मिश्र, सुनील द्विवेदी, रमाशंकर यादव, पन्ना लाल पाठक, रमेश यादव, शिव प्रताप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed