फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest,collage

बीआरडी पीजी कॉलेज को बनाया जाए कृषि विश्वविद्यालय

Mon, 25 Oct 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
protest,collage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को कृषि विश्वविद्यालय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों को ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समिति के अध्यक्ष संदीप यादव एडवोकेट ने कहा कि बीआरडी पीजी कॉलेज कृषि कॉलेज के रूप में वर्ष 1956 से ही स्थापित है। कई सरकार्रें आइं और र्गइं, लेकिन किसी ने कॉलेज की सुधि नहीं ली। सभी मानक पूरे करने के बावजूद महाविद्यालय को प्रोन्नत कर विश्वविद्यालय की अब तक मान्यता नहीं दी गई। पूर्वांचल के छात्र कृषि शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा मिल जाने के बाद पूरे देश के छात्र व विदेशी छात्र यहां आकर कृषि के नई तकनीकों की जानकारी करेंगे। छात्रनेता शिवेंद्र शाही ने कहा कि जब तक कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में राहुल यादव, राजीव यादव, पंकज चौहान, ऋषभ पांडेय, अविनाश, प्रशांत यादव, अजीत, संजय, अनुज राय, धीरज मिश्रा, गुंजन पांडेय, गोविंद यादव, अंकित मिश्रा, ऋषि यादव, पंकज यादव, प्रशांत यादव, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed