फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Protest against the poor condition of the road

Deoria News: सड़क की बदहाली पर किया विरोध

Sun, 29 Mar 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Protest against the poor condition of the road
सलेमपुर। नगर पंचायत से गोपालपुर और अहिरौली गांव होकर नवलपुर को जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से बदहाल की स्थिति में पहुंच गई है। इसे ठीक कराने के लिए कई बार ग्रामीणों ने जिम्मेदारों को पत्र सौंपा है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण अमित यादव, विष्णु देव गुप्ता, रुदल कुशवाहा, शाहनवाज हुसैन, कमलेश यादव, गोलू कुमार, धनंजय कुमार के मुताबिक, सलेमपुर नगर पंचायत से गोपालपुर से अहिरौली गांव होकर नवलपुर को जाने वाली सड़क टेकनपुरा के ट्यूबवेल नंबर तीन तक पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कई वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed