फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest against pradhan

देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर लगाया जाम

Thu, 27 Aug 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
protest against pradhan
देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

कतरारी के प्रधान पर लगाया विभिन्न योजनाओं में धांधली का आरोप
प्रधान ने कहा कि गांव के कुछ लोग चुनाव नजदीक देखकर रच रहे साजिश
एडीओ पंचायत और सदर कोतवाल के समझाने पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। शौचालय निर्माण व पोखरा खुदाई समेत 12 कार्य योजनाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए कतरारी ग्रामसभा के लोगों ने बृहस्पतिवार को देवरिया-रुद्रपुर मार्ग जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एडीओ पंचायत व सदर कोतवाल ने नौ तारीख को गांव में कैंप लगवाने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए। उधर, ग्राम प्रधान का कहना है कि चुनाव नजदीक देखकर कुछ लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

सदर ब्लॉक की कतरारी ग्राम पंचायत के लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे छेरिहवां पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। इनका कहना था कि ग्रामसभा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों में धांधली की गई है। मनरेगा श्रमिकों को मजदूरी नहीं मिल रही है। दूसरे लोगों के जॉबकार्ड पर मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना में रुपये लेकर गैस के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। नाली निर्माण, सोलर लाइट, पौधरोपण, कोरोना आपदा फंड, इंडिया मार्का हैंडपंप, सोखता निर्माण, धोबीघाट निर्माण समेत पोखरा सुंदरीकरण कार्य में जमकर धांधली की गई है। इस दौरान लक्ष्मीना, लीलावती, भानमती, सोनमती, लीलावती, इंद्रावती, हेवंती, दुर्गावती, बबलू, नंदलाल, उग्रसेन, रमाकांत, मैना यादव, रमेश आदि मौजूद रहे। उधर, प्रधान रामलाल का कहना है कि चुनाव नजदीक देखकर गांव के कुछ लोग साजिश रच रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसी खुन्नस में इन लोगों ने प्रदर्शन किया। सारे आरोप निराधार हैं। मैं किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed