{"_id":"62cc78dbcc322f751c0afcde","slug":"property-of-illicit-wine-mafia-siezed-deoria-news-gkp4433773136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर के शराब माफिया की 35 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर के शराब माफिया की 35 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर के शराब माफिया की 35 लाख की संपत्ति कुर्क
रुद्रपुर। जिले का टॉप-10 शराब माफिया की सूची में शामिल रुद्रपुर थाना क्षेत्र के भरोहिया निवासी गुड्डू यादव के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। उसकी 35 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी गई। यह कार्रवाई गिरोह बंद अधिनियम में डीएम जेपी सिंह के आदेश पर पूरी हुई।
भरोहिया गांव का रहने वाला गुड्डू पूर्व प्रधान रहा है। वह कच्ची शराब का बड़े पैमाने पर कारोबार करने का आरोपी है। पुलिस के अनुसार, उसके घर पर भारी मात्रा में कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री हो रही थी। उसकी कुल 35 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है, जिसमें जमीन एवं उस पर निर्मित भवन कीमत 18 लाख रूपये व 0.048 हेक्टेयर जमीन कीमत 17 लाख रुपये है। इस संपत्ति में भवन एवं जमीन का कस्टोडियन तहसीलदार रुद्रपुर के अधीन सुपुर्द कर दिया गया है। इस संपत्ति को कब्जा करते समय डुग्गी-मुनादी कर उद्घोषणा कराई। कुख्यात अभियुक्त गुडू के विरुद्ध शराब तस्करी आदि गंभीर अपराध के कुल 16 अभियोग पंजीकृत हैं।
कुर्क संपत्ति का संक्षिप्त विवरण
- मकान कीमत लगभग 18 लाख रुपये, जमीन 0.048 हेक्टेयर कीमत कुल 17 लाख रुपये।