{"_id":"672c68a869267bb182055a50","slug":"property-dealer-youth-shot-dead-by-unknown-assailants-in-deoria-2024-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रापर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, बाइक पर आए... गोली मारी और आराम से भाग गए हमलावर; तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रापर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या, बाइक पर आए... गोली मारी और आराम से भाग गए हमलावर; तनाव
Thu, 07 Nov 2024 12:43 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:43 PM IST
सार
निहाल पुत्र राजू सिंह देवरिया के ग्राम समोगर का रहने वाला था। गांव की जगह देवरिया वन विभाग के पास रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह निहाल को अचानक अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली चलने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ नेहाल सिंह को एंबुलेंस से देवरिया मेडिकल कॉल़ेज लेकर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक नेहाल सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देवरिया में दिनदहाड़े एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने निहाल सिंह(26) को बृहस्पतिवार की सुबह गोली मार दी। बताया जाता है कि निहाल अपने घर जा रहा था कि इसी बीच जद्दू परिसिया इलाके के पास हमलावरों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
निहाल पुत्र राजू सिंह देवरिया के ग्राम समोगर का रहने वाला था। गांव की जगह देवरिया वन विभाग के पास रहता था। गोली चलने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने नेहाल सिंह को एंबुलेंस बुलवाकर देवरिया मेडिकल कॉल़ेज लेकर पहुंचे, जहां निहाल की मौत हो गई। घटनास्थल और मेडिकल कॉलेज में पुलिस की टीम मुस्तैद है।
विज्ञापन