{"_id":"617c3b0fbb42942702238883","slug":"programe-of-somit-with-his-kashiyana-band-deoria-news-gkp414717966","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमित विथ हिज काशियाना द बैंड के सुर-ताल पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमित विथ हिज काशियाना द बैंड के सुर-ताल पर झूमे लोग
विज्ञापन
दीपावली मेला में सोमित विथ हिज काशियाना द बैंड के तरफ से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमित विथ हिज काशियाना द बैंड के सुर-ताल पर झूमे लोग
चीनी मिल ग्राउंड में आयोजित दीपावली मेले का दूसरा दिन
डूडा की ओर से आयोजित रोजगार मेले में 70 का हुआ चयन
प्रदेश के कृषि मंत्री ने बांटे नियुक्तिपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के चीनी मिल ग्राउंड में नगर पालिका परिषद देवरिया की ओर से आयोजित विकास दीपोत्सव, दीपावली मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले की शाम सोमित विथ काशियाना द बैंड के नाम रही। दर्शक बैंड की थाप पर खूब झूमे।
दोपहर में पं. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत व्यक्तिगत ऋण, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों व स्वयं सहायता समूह को 1.80 लाख रुपये का चेक, प्रमाणपत्र वितरित किया गया। कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार के अंतर्गत लाभार्थियों को रोजगार मेले में आई कंपनियों ने प्रशिक्षण उपरांत एसेसमेंट में उत्तीर्ण 97 प्रशिक्षणार्थियों को जॉब प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया के बाद सफल 70 अभ्यर्थियों को प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नियुक्तिपत्र प्रदान किया। मेले में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न विभागीय गतिविधियों की प्रदर्शनी एवं स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना है। वहीं, एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की ओर से निर्मित विभिन्न कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इस दौरान सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज, परियोजना अधिकारी विनोद कुमार मिश्र, सिटी मिशन मैनेजर आदि मौजूद रहे।