फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Problems arising in determining the share of Khatainis should be resolved soon

Deoria News: खताैनियों के अंश निर्धारण में आ रहीं समस्याएं जल्द करें दूर

Sat, 20 Dec 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Problems arising in determining the share of Khatainis should be resolved soon
रुद्रपुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई किया। इस दौरान उन्होंने खतौनियों के अंश निर्धारण में आ रही खामियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बरसात के पानी से जलमग्न आठ गांवों के किसानों की भूमि से जल निकासी की व्यवस्था करने का एसडीएम को रवि निर्देश दिया। डीएम की मौजूदगी वाले संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 63 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई।
विज्ञापन

इनमें से राजस्व से जुड़े 16 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से जुड़े 32, पुलिस विभाग से 12 ,विकास विभाग के चार और अन्य विभागों के संबंधित 15 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कारण। राजस्व विभाग से संबंधित 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष बची 47 शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया। मठिया के आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में डाला, लखनाघाट, मल्हपुरवा,गोविंदपुर, सोनबरसा, बिरमापुर आदि गावों के किसानों ने डीएम से मिलकर बरसात के पानी से जलमग्न कृषि भूमि से जलनिकासी कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पानी नहीं निकलने से सैकड़ों किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। डीएम ने एसडीएम हरिशंकर लाल को सिंचाई विभाग, खंड विकास और जल निगम के अधिकारियों को लेकर जल निकासी की स्थाई व्यवस्था के लिए एस्टीमेट बनवाने का निर्देश दी। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा।
संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले मामलों का मौके पर जाकर प्रभावी निस्तारण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ हरिराम यादव, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, ईओ नितेश गौरव, बीईओ राजकिशोर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे हैं।

सदर तहसील में आए 47 मामले, पांच का हुआ निस्तारण : देवरिया। समाधान दिवस पर सदर तहसील में कुल 47 मामले सुनवाई के लिए आए। इसमें से पांच मामलों का निस्तारण हुआ। यह सभी मामले राजस्व से संबंधित रहे। इस मौके पर कुल 27 मामले राजस्व के आए थे।
वहीं पुलिस के 13 मामले, दो विकास के रहे। बाकी अन्य विभागों से संबंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed