फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of transformer placing

Deoria News: घनी आबादी के बीच खुले में ट्रांसफाॅर्मर, हादसे का रहता है डर

Wed, 17 Apr 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
problem of transformer placing
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के गेट के सामने खुलेेेेे में रखा  ट्रांसफार्मर।संवाद
नोट : वर्जन अभी भेज रहे हैं
विज्ञापन

शहर में अधिकांश जगह क्षतिग्रस्त चबूतरे पर आड़े-तिरछे रखे हैं ट्रांसफाॅर्मर, नहीं है घेराबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में घनी आबादी के बीच खुले में ट्रांसफाॅर्मर रखकर बिजली निगम लोगों की सुरक्षा से खेल कर रहा है। खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर के कहीं तार लटक रहे हैं तो कहीं ट्रांसफाॅर्मर तिरछे हो गए हैं। ये यदि गिर जाएं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कई जगह तो ट्रांसफाॅर्मर को रख भर दिया गया है। वहां पर किसी प्रकार बैरिकेडिंग नहीं की गई है। इससे हर समय हादसे का भय बना रहता है। इधर, बिजली निगम मूकदर्शक बना हुआ है। गर्मी के दिनों में फॉल्ट आदि का खतरा हर समय बना रहता है। बरसात में तो और भी खतरा बढ़ जाता है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। टांसफाॅर्मर के रखरखाव को लेकर रिपोर्टर बाल्मीकि तिवारी और फोटोग्राफर अनूप त्रिपाठी ने लाइव रिपोर्टिंग की।
रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहा बिजली निगम
ट्रांसफॉर्मर रखने के लिए कई नियम हैं। ट्रांसफॉर्मर को चबूतरे पर रखना चाहिए। आपूर्ति के तारों में गार्डिंग आवश्यक है। जाली के घेरे में रखना जरूरी है। लेकिन, निगम ने नियमों को दरकिनार रखकर ट्रांसफॉर्मर रख दिए हैं। ओवरलोड में तार टूटते हैं तो लटकते रहते हैं। आसपास के लोगों को इसके पास से गुजरने पर करंट का भय रहता है। कई जानवर भी चपेट में आ चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारी मौन बने हुए हैं, इससे कभी भी कोई घटना हो सकती है। बरसात के साथ ही कभी-कभी आंधी आ जाती है। ऐसे में मोहल्लों में लटक रहे जर्जर तारों के टूटकर गिरने की आशंका होती है।
विज्ञापन


रामनाथ देवरिया पश्चिमी : एक तरफ झुका है ट्रांसफॉर्मर
फोटो समाचार.....
शहर के रामनाथ देवरिया पश्चिमी सीसी रोड के समीप एक ट्रांसफॉर्मर जलभराव वाले क्षेत्र से सटा है। इसे पानी वाला ट्रांसफॉर्मर भी कहा जाता है। यह ट्रांसफॉर्मर चबूतरे पर होने के बावजूद पूरब दिशा की तरफ झुका हुआ है। हर समय इसके एक तरफ पलटने का भय बना रहता है। अगर यह पलटा तो सीधे जलभराव वाले हिस्से की तरफ गिरेगा। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। आसपास घनी आबादी है। इसकी चपेट में सैकड़ों लोग आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया खास : एक साथ मौजूद हैं चार ट्रांसफॉर्मर
फोटो समाचार.....
शहर के देवरिया खास मोहल्ले में चंद्रमा यादव आटा चक्की के पास तो देखने पर लगाता है कि एक छोटा विद्युत सब स्टेशन खुल गया है। इन दिनों यहां पर तीन ट्रांसफॉर्मर मौजूद हैं। दो तो क्षतिग्रस्त चबूतरे पर आड़े-तिरछे करके रख दिए गए है। वहीं, एक जर्जर विद्युत पोल इसकी असलियत बता रहा है। देखने से लग रहा था कि यह छोटा विद्युत उपकेंद्र हो। यहां की स्थिति यह रही कि ट्रांसफॉर्मर जिस जगह रखा है, वहां छोटा मंदिर है। ट्रांसफॉर्मर कब मंदिर पर गिर जाए, यह कहा नहीं जा सकता। हर समय यहां दुर्घटना का भय बना रहता है।

सीसी रोड परशुराम चौक पर चबूतरा ही क्षतिग्रस्त
फोटो समाचार......
शहर के सीसी रोड परशुराम चौक पर भी एक की कौन कहते तीन-तीन ट्रांसफॉर्मर चबूतरे हैं। चबूतरे क्षतिग्रस्त हैं। उसी पर तीनों ट्रांसफॉर्मर मौजूद हैं। ट्रांसफॉर्मर को तो घेराबंदी कर रखा गया है लेकिन उससे जो तार निकले हैं, वहां पर कोई घेराबंदी नहीं है। खुले से होकर ट्रांसफॉर्मर के तार विद्युत पोल तक जा रहे हैं। हर समय यह भय बना रहता है तो कोई जानवर या आम आदमी उसकी चपेट में न आ जाए।

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज गेट पर खुले में है दो-दो ट्रांसफॉर्मर
फोटो समाचार..........
शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज व मेडिकल कॉलेज से सटी चहारदीवारी से कुछ दूरी पर दो ट्रांसफॉर्मर हैं। इससे विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाती है। सबसे खास यह है कि ट्रांसफॉर्मर के ईदगिर्द गंदगी व घास-फूस की भरमार है। घेराबंदी के नाम पर कुछ नहीं है। पास में ही दुकानदार अपनी साइकिल, बाइक आदि खड़ी किए हुए मिल जाते हैं। तारों का मकड़जाल जमीन से होकर गुजरा है। यहां से रोजना सैकड़ों लोग सुबह से लेकर शाम तक गुजरते हैं। हर समय यह डर बना रहता है कि घेराबंदी नहीं होने से कोई जानवर उस तरफ न चला जाए।

कोट
ट्रांसफॉर्मर जलभराव वाले क्षेत्र से सटा है। इसलिए इसे हमलोग पानी वाला ट्रांसफॉर्मर कहते है। ट्रांसफॉर्मर झुका हुआ है। कब गिर जाएगा, कहा नहीं जा सकता है। ट्रांसफॉर्मर के रख-रखाव में निगम रुचि नहीं दिखा रहा है।

-विक्की, सीसी रोड रामनाथ देवरिया पश्चिमी

मेरे मोहल्ले में एक की कौन कहे, तीन-तीन ट्रांसफॉर्मर से बिजली सप्लाई दी जाती है। सबसे खास बात यह है कि क्षतिग्रस्त चबूतरे पर तीनों ट्रांसफॉर्मर मौजूद हैं। उससे निकलने वाले तार के आसपास कोई घेराबंदी नहीं है। हर समय हमलोग में भय बना रहता है।
-संजय कुमार मद्धेशिया, विद्या मंदिर रोड, देवरिया खास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed