फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of electric

Deoria News: एक घंटे आपूर्ति और आधे घंटे कटौती

Fri, 14 Jun 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 14 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
problem of electric
कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से पांच लाख की आबादी का जीना हुआ मुहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत समेत देहात के गांव में एक घंटे आपूर्ति के बाद आधे घंटे की विद्युत कटौती से उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं। भीषण कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग ने पांच लाख की आबादी का जीना मुहाल कर दिया है। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों से भी कटौती बंद कराने और विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है।


देवरिया उत्तरी इलाके के विद्युत उपभोक्ताओं की दिक्कतें गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ जा रही हैं। कसया मेन लाइन से जोड़ देने के बाद से गर्मी के दिनों में विद्युत उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है। इस स्टेशन से जुड़े पांडेय चक विद्युत उपकेंद्र को भी आपूर्ति की जा रही है। इस उपकेंद्र से रामपुर कारखाना, पांडेय चक और रुस्तमपुर फीडर की लगभग पांच लाख आबादी को आपूर्ति की जा रही है। रविवार से ही गर्मी का तापमान बढ़ते ही बिजली ने रुलाना शुरू कर दिया। लगातार पांचवें दिन इस उपकेंद्र से जुड़े तीनों फीडर में एक घंटे आपूर्ति तो आधे घंटे की कटौती की जा रही है। सबसे खराब स्थिति तो रुस्तमपुर फीडर की है, जहां पर वोल्टेज इतना कम आ रहा है कि पंखे केवल रेंग रहे हैं। भीषण गर्मी में उबल रहे विद्युत उपभोक्ता लगातार पांच दिनों से विद्युत विभाग के कर्मचारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से बिजली व्यवस्था सही कराने की गुहार लगा रहे हैं। बावजूद इसके लगातार पांचवें दिन भीषण कटौती और लो वोल्टेज जारी रहा।
विज्ञापन

अवर अभियंता मनीष पांडेय ने बताया कि ओवरलोड के चलते बार-बार बिजली ट्रिप कर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed