फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Priyanka of the district will be a referee in the National Open Taekwondo Championship

Deoria News: नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रेफरी होगी जिले की प्रियंका

Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Priyanka of the district will be a referee in the National Open Taekwondo Championship
- 18 से 20 जनवरी तक लखनऊ में होगी नेशनल चैंपियनशिप, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ ने सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो शिविर की खिलाड़ी प्रियंका कुमारी को नेशनल ओपन चैंपियनशिप के लिए रेफरी बनाया गया है। 18 से 20 जनवरी तक यह चैंपियनशिप लखनऊ में आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स में वर्ष 2012 से प्रियंका नियमित प्रशिक्षणार्थी रही हैं। रामनाथ देवरिया निवासी पिता श्रवण कुमार व मां रत्ना देवी की प्रेरणा से वह खेल में बेहतर करने की सोच के साथ इस शिविर में भाग ली और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी मेहनत और जज्बे की बदौलत वह एक अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप जो वर्ष 2018 में बैंकाक में आयोजित हुई थी, उसमें अंडर-59 भार वर्ग स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही 12 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए तीन पदक एवं एक खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 25 से अधिक स्टेट प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर कई पदक जीत चुकी हैं। वर्तमान में वह चेरा स्थित केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को ताइक्वांडो सिखाती हैं। प्रियंका ने मंगलवार को बताया कि शुरुआती दौर में जब वह स्टेडियम आई तो पहले फुटबाल में खेलना शुरू किया, लेकिन बाद ताइक्वांडो ज्यादा अनुशासित खेल दिखा तो इसमें रुचि बढ़ती गई। रेफरी के रुप में चुना जाना बड़ी उपलब्धि है। अब तक खिलाड़ी के रुप में खेलते रहे हैं, अब निर्णायक के रुप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। साथ ही उन्हें प्रदर्शन के आधार पर स्कोर दिया जाएगा। रेफरी की भूमिका भी बेहतर तरीके से निभाई जाएगी। उनके प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि प्रियंका खिलाड़ी के रूप में बेहतरीन रही है। रेफरी की भूमिका भी वह बखूबी निभाएगी और इसमें भी सबसे बेहतर कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed