फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Principal will increase the leadership capacity of students by taking training

Deoria News: प्रशिक्षण लेकर विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाएंगे प्रधानाचार्य

Sun, 26 Jan 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Principal will increase the leadership capacity of students by taking training
देवरिया। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से पहले एडेड विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद वह विद्यार्थियों में यह गुण पैदा करेंगे। एडेड स्कूलों के इंटर व हाई स्कूल के प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण के लिए डायट पर विशेष पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों के नेतृत्व क्षमता संवर्धन के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना में आयोजित होगा। इसमें इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य का प्रशिक्षण 27 जनवरी से 31 जनवरी तक एवं हाईस्कूल स्तर पर कार्यरत प्रधानाध्यापकों का एक से छह फरवरी तक होगा। प्रशिक्षण चलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव नारायण सिंह ने शनिवार को बताया कि एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों में नेतृत्व क्षमता के गुण का विकास करने के लिए शासन के निर्देश पर यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed