फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prince, Bhishma, Ritesh and Arman won the wrestling competition

Deoria News: कुश्ती प्रतियोगिता में प्रिंस, भीष्म रितेश और अरमान ने बाजी मारी

Mon, 15 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Prince, Bhishma, Ritesh and Arman won the wrestling competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। रविवार को क्षेत्र के बापू कृषक इंटर काॅलेज कड़सरवा बुजुर्ग के प्रांगण में तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तहसील क्षेत्र के विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। 45 से 48 किलो वजन वर्ग में प्रिंस कुमार, 48 से 51 किलो वजन वर्ग में भीष्म कुमार शाह, 55 से 60 किलो वजन वर्ग में रितेश कुमार सिंह व 60 से 65 किलो वजन वर्ग में अरमान अंसारी ने बाजी मारी।
ये सभी विजेता छात्र बापू कृषक इण्टर कॉलेज कड़सरवा बुजुर्ग के हैं। इसी कॉलेज के 19 वर्ष आयु व 57 से 60 किलो वजन वर्ग में सूरज कुमार, 14 वर्ष आयु व 44 से 48 किलो वजन वर्ग में सुमित कुमार, 48 से 52 किलो वजन वर्ग में अनूप कुमार ने बाजी मार ली। 57 से 62 किलो वजन वर्ग में वीएन इंटर काॅलेज मझोली राज के छात्र राज साहनी विजयी हुए।
विज्ञापन

विजेता छात्र 17 सितंबर के सुभाष इंटर कॉलेज भटनी में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हरिचरन कुशवाहा, प्रधानाचार्य डॉ. विनय कुमार पांडेय, भाजपा नेता डॉ. त्रिपुणायक विश्वकर्मा, डॉ. संतोष गुप्ता, सुधीर पांडेय, अवधेश कुशवाहा, रामप्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed