फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prime Minister Modi will address the election meeting in Deoria today

UP Election : आज देवरिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा चाक-चौबंद

Sun, 27 Feb 2022 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 02:15 AM IST
सार

जमीन से आसमान तक निगरानी। पुलिस अधिकारियों के साथ करीब दो हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था।

विज्ञापन
Prime Minister Modi will address the election meeting in Deoria today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज होने वाले चुनावी रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। आसमान से जमीन तक सभी छोटी-बड़ी गतिविधियों पर अफसरों की नजर रहेगी। इसके लिए एडीजी स्तर से लेकर सिपाही तक की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधिकारियों समेत करीब दो हजार पुलिसकर्मियों के हवाले रहेगी। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए शहर में रूट डायवर्जन किया गया है।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर शनिवार से ही जनसभा स्थल और शहर में नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री की रैली के लिए कई जिलों से पुलिस फोर्स मंगाई गई है। रैली स्थल पर सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने वाले लोगों को लेकर आने वाले वाहनों की पार्किंग भी रैली स्थल से आधा किलोमीटर दूर बनाई गई है। दोपहर बाद पुलिस और एसपीजी के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की। रैली स्थल के आसपास रिहायशी इलाकों में निजी भवनों पर भी पुलिसकर्मियों व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन 
गोरखपुर से देवरिया शहर में आने वाले रैली एवं रोडवेज की बस, एबुंलेंस को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन बैतालपुर पुलिस चौकी के पास से पांडेय चक, डुमरी की तरफ मोड़ दिए जाएंगे।  

  • सलेमपुर से रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों को सोनूघाट से महुआनी मार्ग की तरफ मोड़ दिया जाएगा। 
  • देवरिया शहर से रैली की तरफ आने वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन रुद्रपुर मोड़ से रुद्रपुर की तरफ मोड़ दिए जाएंगे। वहां से बरहज जाने वाले वाहन बेलड़ाड मार्ग के होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed