फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   primary school boundry broken

प्राथमिक स्कूल की बाउंड्री तोड़ी

Mon, 17 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
primary school boundry broken
नगर क्षेत्र के श्री राजेंद्र प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्री की दीवार अज्ञात लोगों ने तोड़ दी। - फोटो : DEORIA
प्राथमिक स्कूल की चहारदीवारी तोड़ी
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के श्री राजेंद्र प्राथमिक विद्यालय का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर क्षेत्र के श्री राजेंद्र प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित चहारदीवारी को अज्ञात लोगों ने सोमवार की सुबह में गिरा दिया। इसकी जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना बीईओ को दी। बीईओ और कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। उधर, प्रधानाध्यापक ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।

कोतवाली रोड स्थित श्री राजेंद्र प्राथमिक विद्यालय की नई बनी चाहरदीवारी जो तिलक रोड के एक मकान से सटे हुए बनी थी, हालांकि, इसके बीच में कुछ दिनों तक पतली गैलरी जैसी स्थिति यहां थी, जिसे किसी ने गिरा दिया। विद्यालय की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि यह जमीन उसकी है और उसने अपनी जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कराया था। प्रधानाध्यापक राकेश मणि ने बताया कि चहारदीवारी को ध्वस्त कर विद्यालय प्रांगण में कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसकी सूचना पहले नगर क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी एवं और उनके आदेश पर पुलिस को दी। नगर क्षेत्र के बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने भी मौके पर पहुंचकर इसका निरीक्षण किया। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंची। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि नगर क्षेत्र के श्री राजेंद्र प्राथमिक विद्यालय के चहारदीवारी गिराने की सूचना मिली है। बीईओ को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, कोतवाली के एसएसआई बदरुद्दीन खां ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed