{"_id":"67ba2b6e3f6071f48b0d404d","slug":"pressure-on-roadways-increased-due-to-cancellation-of-trains-buses-increased-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-147760-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनों के निरस्त होने से रोडवेज पर बढ़ा दबाव, बढ़ाई गईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनों के निरस्त होने से रोडवेज पर बढ़ा दबाव, बढ़ाई गईं बसें
Sun, 23 Feb 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व का हिस्सा बनने के लिए जिले के श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह है। बसों में सुबह से लेकर दिन शाम तक यात्री जा रहे हैं। ऐसे में डिपो की ओर से इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। निगम की बसें कम पड़ने पर अनुबंधित बसों को भी इस रूट पर लगा दिया गया है। अधिकारी व कर्मचारी संचालन व्यवस्था की खुद निगरानी कर रहे हैं।
महाकुंभ में प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या इधर लगातार बढ़ रही है। हर दिन 40 से 45 बसें देवरिया डिपो से प्रयागराज जा रही हैं। शुक्रवार की देर रात तक निगम व अनुबंधित सभी बसों को मिलाकर कुल 45 बसें वहां भेजी गई। शनिवार को भी जिम्मेदार श्रद्धालुओं को वहां जाने में परेशानी न हो, इसके लिए परिसर में खड़े होकर इंतजाम करने में जुटे रहे। प्रयागराज में अब सबसे महत्वपूर्ण स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को आयोजित होने वाला है। इस प्रमुख स्नान पर्व के पूर्व से ही प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। जो लोग परिवार संग जाना चाहते हैं और ट्रेन में जगह नहीं मिलने पर सीधे बस स्टेशन पहुंच रहे हैं। ऐसे में निगम पर भी यात्रियों के लिए बसों का इंतजाम करना चुनौती बना हुआ है। निगम की बसें कम पड़ने पर अनुबंधित बसों को भी अब इसी रुट पर लगा दिया गया है। इससे शनिवार की शाम को गोरखपुर जाने के लिए बसों का अभाव हो गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव प्रसाद ने शनिवार को बताया कि प्रयागराज के लिए शुक्रवार की देर रात तक कुल 45 बसें भेजी गईं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों का इंतजाम किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
देवरिया/भटनी। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार को भी ट्रेनों में देखी गई। श्रद्धालु किसी भी हाल में महाशिवरात्रि पर्व तक संगम में डुबकी लगाने को उत्साहित दिखाई दिए। वही महाकुंभ में मेला स्पेशल ट्रेनों के चलाए जाने से वाराणसी रूट की ट्रेनें अपने गतंव्य को काफी विलंब से पहुंच रही हैं। इसके वाराणसी होकर देवरिया, भटनी पहुंचने वाली काशी एक्सप्रेस करीब 18 घंटे तो कई ट्रेनें पांच से अधिक घंटें की देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंची। ट्रेनों के लेटलतीफी व कई ट्रेनों को निरस्त किए जाने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर्व तक स्नान और मेला का आयोजन होना है। स्नान के अंतिम दिनों में श्रद्धालु भी पुण्य के भागी बनने को संगम पहुंच रहे है। इससे ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है। साथ ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। शनिवार को मुंबई -गोरखपुर काशी एक्सप्रेस 18 घंटे, मुंबई-छपरा अंत्योदय एक्सप्रेस 12 घंटे, मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस पांच घंटे, काठगोदाम-हावड़ा एक घंटे, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी दो घंटे, संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस एक घंटे, झूसी-गोरखपुर दो घंटे, अहमदाबाद-गोरखपुर साबरमती चार घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दुर्ग-नवतनवा साढ़े चार घंटे, प्रयागराज रिंग रेल दो घंटे विलंब से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं झूसी-गोरखपुर मेला स्पेशल, वाराणसी-गोरखपुर केंट इंटरसिटी, गोरखपुर-दादर सेंट्रल एक्सप्रेस, जम्मू तवी- बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस, डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, पूर्णिया केंट-अमृतसर एक्सप्रेस, नवतनवा-छपरा इंटरसिटी, मुंबई-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस निरस्त रहीं। प्रयागराज रुट पर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों के निरस्त कर दिए जाने से भी जो यात्री महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन की राह देख रहे थे, वह घंटों अन्य ट्रेनों का इंतजार करने को विवश रहे। देवरिया सदर के स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि वाराणसी रुट पर इस समय दबाव ज्यादा है। महाकुंभ जाने के लिए अधिकांश यात्री प्रयागराज जा रहे हैं। कई ट्रेनों को निरस्त किए जाने से भी भीड़ ज्यादा हो रही है।