{"_id":"664e3d208fc0b4fa1506ec24","slug":"preparation-of-pm-address-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-126287-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 150 एकड़ में बन रहा प्रधानमंत्री मोदी का सभा स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 150 एकड़ में बन रहा प्रधानमंत्री मोदी का सभा स्थल
Thu, 23 May 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
डीएम और एसपी से सुरक्षा व्यवस्था की जानगारी लेते कमिश्नर और आईजीफोटो संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव डेस्क के लिए
युद्ध स्तर पर तैयार हो रहा पांच लाख की क्षमता का कार्यक्रम स्थल
सभा स्थल पर एक साथ लैंड करेंगे चार हेलीकॉप्टर
कमीश्नर और आईजी ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
मझना नाले पर बनेगा अस्थायी पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
रुद्रपुर। 26 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए रुद्रपुर के काशीपुर गांव के पास तैयारियां जोरों पर हैं। यहां 150 एकड़ भूभाग पर वाटर प्रूफ टेंट और हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। करीब पांच लाख लोगों की क्षमता के मैदान से मोदी जनता को संबोधित करेंगे।
बुधवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और आईजी जे रविंद्र गोड़ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा को सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग स्थल के निर्माण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
प्रशासन ने पिड़रा रोड़ पर काशीपुर गांव के निकट सभा स्थल का चुनाव किया है। इसके लिए 150 एकड़ कृषि भूमि को अस्थायी रूप से अधिग्रहीत किया गया है। सभा स्थल पर जनता को सुगमता से पहुंचाने के लिए मझना नाले पर अस्थायी पुल का निर्माण कराया जाएगा। इससे रुद्रपुर-निबही रोड पर स्थित गांवों के लोग पुल पार कर सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सभा स्थल से कुछ दूरी पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उतरने के लिए चार हेलीपैड बन रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ तीन हेलीकाॅप्टर उतरेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री का एक हेलीकाॅप्टर लैंड करेगा।
विज्ञापन
पिड़रा रोड़ स्थित मझना नाले पर बने पुल के पहले पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। प्रशासन की वीआईपी गाड़ियों को छोड़ सभी गाड़ियों को पुल के पहले रोक दिया जाएगा। सभा स्थल पर लोगों को पहुंचने के लिए अस्थायी मार्ग बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर लगभग दस पहुंच मार्ग से जनता प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेगी। मुख्यमार्ग पर एक किलोमीटर पहले से बैरिकेडिंग लगाया जाएगा।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए दिल्ली से आ रही एसपीजी और अन्य फोर्स को ठहराने के लिए रुद्रपुर के सभी मैरिज हाउस और निजी स्कूलों को अधिग्रहीत कर लिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों का रुद्रपुर दौरा बढ़ गया है।