फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   preparation of bakraeid compleate

Deoria News: बकरीद की तैयारियां पूरी, आज पढ़ी जाएगी नमाज

Mon, 17 Jun 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
preparation of bakraeid compleate
बकरीद के ​लिए अबूबकर नगर मुहल्ले में बकरे की लोगों ने खरीदारी की।संवाद
आज से तीन दिनों तक चलेगा कुर्बानियों का दौर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अल्लाह की राह में कुर्बानी देने का त्योहार ईद-उल-अजहा सोमवार को परंपरा व रवायत के साथ जिले में मनाई जाएगा। कुर्बानी 17, 18 व 19 जून तक चलेगी। शहर के जामा ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सोमवार को नियत समय पर बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी।
रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पर्व से जुड़ीं तैयारियां पूरी कर लीं। अबूबकर नगर, गोरखपुर ओवर ब्रिज, अमन गेट और स्टेशन रोड पर दिन भर बकरों के बाजार लगे रहे। इनका मोलभाव कर खरीद हुई। तहसील रोड, अमन गेट, स्टेशन रोड में कुर्ता, टोपी, सेवईं और खजूर की खरीदारी देर शाम तक चली।
विज्ञापन

जिले की ईदगाहों व मस्जिदों में सोमवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इसे देखते हुए ईदगाह व मस्जिद कमेटियों ने खास तैयारी की है। भीड़ व गर्मी को देखते हुए साफ-सफाई, पानी, चटाई, शामियाना व दरी का इंतजाम किया गया है। ईद-उल- अजहा मुस्लिम समाज का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। ईद-उल-फितर के बाद यही एक त्योहार है। इसमें सभी ईदगाह में नमाज अदा करते हैं। नमाज अदा करने के बाद अल्लाह ताला की राह में कुर्बानी देने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मुस्लिम भाई नमाज अदा करने के बाद तीन दिनों तक अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश करते हैं। पेश इमाम हाफिज मोहम्मद इरफान खान ने कहा कि कुर्बानी देने वाले जानवर के शरीर पर जितने बाल होंगे, इतनी ही नेकियां कुर्बानी कराने वाले के आमाल में लिखी जाएंगी। हर माले निसाब पर कुर्बानी जायज है। अल्लाह ताला की राह में कुर्बानी देने से बहुत सवाब मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस से 40 हजार रुपये तक रहा बकरों का मूल्य
मुस्लिम समुदाय के हर माले निसाब पर कुर्बानी वाजिब होने से ईद-उल-अजहा में बकरों का दाम हर साल बढ़ जाता है। आमतौर पर सात से आठ हजार में बिकने वाले बकरों का दाम बकरीद में डेढ़ गुना तक बढ़ गया। कारोबारी समतुल्लाह मंसूरी बताते हैं कि होली और बकरीद में बकरों की खरीदारी अधिक दर पर करनी पड़ती है। इसके चलते उनकी बिक्री भी महंगी होती है। इस बार 10 से लेकर 40 हजार तक में बकरों की बिक्री हुई है।



ईद-उल-अजहा पर यह होगा नमाज़ का समय
जामा ईदगाह में सुबह 6:30 बजे, जामा मस्जिद 7:00 बजे, अहमद नगर मस्जिद 6:00 बजे, न्यू काॅलोनी मस्जिद 6:30, छोटी मस्जिद 6:10 बजे, महुआबारी मस्जिद 6:30 बजे, पिड़रा मस्जिद 6:30 बजे, मजार शरीफ 6:15 बजे, भुजौली मस्जिद 6:15 बजे, शहीद नगर मस्जिद 7:00 बजे, अलीनगर 6:00 बजे, शेख सलार वक्श तिरी मस्जिद 6:15 बजे, मदीना मस्जिद अबूबकर नगर 6:45 बजे, मस्जिद खैर रघवापुर 6:45 बजे, रामपुर कारखाना की जामा
ईदगाह 7:00 बजे, बौली वार्ड मस्जिद में 6:15 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed