फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prem was in discussion in buying and selling of disputed lands

Deoria News: विवादित जमीनों की खरीद-फरोख्त में चर्चा में रहता था प्रेम

Wed, 04 Oct 2023 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Prem was in discussion in buying and selling of disputed lands
रुद्रपुर (देवरिया)। देवरिया हत्याकांड में जान गंवाने वाले प्रेम को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। बताया जाता है कि जमीनों की खरीद-फरोख्त में सक्रिय प्रेम हमेशा विवादों में रहा है। जमीन पर काबिज होने के लिए धन-बल के साथ उसके सियासी संपर्क भी काम आते थे।
विज्ञापन

जघन्य हत्याकांड के बाद उस पर विवाद में पड़ी कई महंगी जमीनों को कम दाम में खरीदकर दबंगई से कब्जा करने के आरोप लग रहे हैं। गांव वालों के अनुसार प्रेम ने शहर के रुद्रपुर मोड़ स्थित तीन कट्ठा विवादित जमीन खरीदी थी। इसको लेकर पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन



गांव वालों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर एक सरकारी शिक्षण संस्थान और ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा कर आलीशान भवन खड़ा करने का आरोप लगाया। बताया कि अपने जिला पंचायत सदस्य रहते प्रेम ने दबंगई दिखाकर गांव की करीब एक एकड़ सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया। गांव स्थित मानस विद्यालय के नाम से राजस्व अभिलेख में दर्ज जमीन पर भी प्रेम का कब्जा है। यहां वन विभाग, स्कूल और ग्राम सभा की जमीन में घुसपैठ कर उसने तीन मंजिला भवन खड़ा कर लिया। वहीं, गांव में जीएस स्कूल और खलिहान के नाम से दर्ज करीब एक एकड़ भूमि पर भी उसी का कब्जा बताया जा रहा है। कब्जे के इस खेल राजस्व कर्मियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामाशीष निषाद ने कहा कि ग्राम सभा में सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटवाने के लिए राजस्व विभाग में कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed