फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prekshak inspected critical booths

Deoria News: सामान्य प्रेक्षक ने देवरिया सदर विधान सभा के 15 क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण

Wed, 15 May 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
prekshak inspected critical booths
देवरिया सदर विधान सभा के 15 क्रिटिकल बूथो का निरीक्षण करते सामान्य प्रेक्षक। संवाद
फोटो समाचार...
विज्ञापन

देवरिया। सामान्य प्रेक्षक लोक सभा-66 देवरिया टी अब्राहम ने देवरिया सदर विधान सभा के 15 क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। देवरिया सदर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय कतरारी बूथ संख्या 299, 300, प्राथमिक विद्यालय सरौरा के बूथ संख्या 303, 304, प्राथमिक विद्यालय हरिया के बूथ संख्या 309, प्राथमिक विद्यालय सिंगही के बूथ संख्या 314 , गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज, मझगावाँ के बूथ संख्या 315, प्राथमिक विद्यालय बरसाथ के बूथ संख्या 313, प्राथमिक विद्यालय पैकौली कुटी बूथ संख्या 320, 321, 322, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगउर के बूथ संख्या 323, 324 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मुँडेरा के बूथ संख्या 345 आदि क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण प्रेक्षक ने किया गया। प्रेक्षक ने सभी पोलिंग सेंटर्स पर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थल, कुर्सियां, शौचालय, पंखा, चार्जिंग पॉइंट, प्रकाश व्यवस्था एवं रैंप निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुविधाएं चुनाव आयोग के मानक के अनुसार पाई गईं। कुछ केंद्रों पर कतिपय सुधार करने हेतु प्रेक्षक ने आवश्यक निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय कतरारी बूथ संख्या 299 , 300 पर दिव्याग्जनों के लिए बनाए गए रैंप को और बेहतर बनाने के निर्देश प्रेक्षक ने दिए। कुछ पोलिंग सेंटर्स पर बूथ की संख्या को स्पष्ट एवं मानक के अनुसार लिखने के लिए कहा।

इस दौरान एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, ज़िला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, सब रजिस्ट्रार कृपाशंकर, तहसीलदार सदर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed