फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Doctor on leave, pregnant wandering for ultrasound

चिकित्सक अवकाश पर, अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहीं गर्भवती

Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Doctor on leave, pregnant wandering for ultrasound
चिकित्सक अवकाश पर, अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहीं गर्भवती
विज्ञापन

महिलाओं के साथ तीमारदारों को भी हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गर्भवती महिलाओं को जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा है, लेकिन करीब एक माह से यह सेवा ठप है। जिससे हर रोज तकरीबन सौ गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो पा रही है। तीमारदार बाहर के निजी सेंटरों से महिलाओं की जांच कराने को विवश हैं। इसकी वजह यहां तैनात मात्र एक चिकित्सक के अवकाश पर होना बताया जा रहा है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच सहित अन्य सुविधाएं हैं। यहां गर्भवती महिलाएं रूटीन जांच के लिए अस्पताल आती हैं। वहीं गंभीर मरीज भी आते हैं। चिकित्सक की सलाह पर समय-समय गर्भवती महिलाओं की जांच होती है, ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में पता चल सके। उसी आधार पर चिकित्सक मरीज को सलाह तथा दवा देते हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था है। मात्र एक रेडियोलाजिस्ट डॉ. एसपी श्रीवास्तव तैनात हैं, उनके अवकाश पर होने के कारण एक माह से जांच नहीं हो रही है। गर्भवती महिलाएं इस उम्मीद में आ रही हैं कि अस्पताल में उनकी जांच हो जाएगी, लेकिन अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों तथा उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बाहर से जांच करानी पड़ रही है। निजी सेंटरों पर जहां समय लग रहा है वहीं आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

----------------
हर दिन औसतन डेढ़ सौ से अधिक मरीजों का होता है इलाज
जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन डेढ़ सौ से अधिक महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। तीन दिन में 570 महिलाओं का इलाज किया गया। अस्पताल में अधिकांश गर्भवती महिलाएं चिकित्सक से परामर्श व प्रसव के लिए आती हैं। इनमें 60 से 75 की चिकित्सक की सलाह पर बच्चे के बारे जानकारी करने के लिए अल्ट्रासाउंड जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सुविधाएं हैं। चिकित्सकों की सलाह पर गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। इसके लिए रेडियोलाजिस्ट की तैनाती है। कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर हैं, जिससे यह दिक्कत आई है। गंभीर मरीजों का जरूरत पड़ने पर जिला पुरुष अस्पताल में भेज कर अल्ट्रासाउंड कराया जाता है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. अल्पना रानी गुप्ता
सीएमएस
जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed