फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prayed for peace in the Urs of Hazrat Syed Subran Shah

Deoria News: हजरत सैय्यद सुबरन शाह के उर्स में मांगी अमन की दुआ

Mon, 22 May 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Prayed for peace in the Urs of Hazrat Syed Subran Shah
मेहरौना चटिया सरीफ में उर्स में जुटी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। रामजानकी मार्ग स्थित चटिया शरीफ में हर साल की तरह हजरत सैय्यद सुबरन शाह दाता का सालाना उर्स पूरे अदब-ओ एहतराम व शान -ओ-शौकत के साथ शनिवार रात मनाया गया। इसमें सभी वर्ग के लोगों ने हाजिरी लगाई और मंन्नत मांगी। बड़ी संख्या में मौजूद अकीदतमंदों के कारण मजार स्थल पर मेले जैसा माहौल रहा। महिलाएं भी बाबा के मजार पर अगरबत्ती, लोबान जलाकर सिन्नी चढ़ाईं और मन्नत मांगी।

रात को कव्वाली का शानदार कार्यक्रम हुआ। शाम छह बजे के बाद मजार पर अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कुछ लोग सामूहिक रूप से चादर और गागर लेकर गाजे बाजे के साथ पहुंचे और चादरपोशी की। उर्स में अमन चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी। हिंदुओं ने भी मजार पर जाकर माथा टेका और मन्नत मांगी। रात को जवाबी कव्वाली में अमन परस्ती मजहबी कलाम पेशकर वाहवाही लूटी। कव्वाल एक-दूसरे के कलामों का जवाब देकर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिए। सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान देर रात तक तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed