फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prayagraj commissioner will investigate the death of the advocate.

Deoria News: अधिवक्ता की मौत के मामले की जांच प्रयागराज के कमिश्नर करेंगे

Sun, 12 Apr 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj commissioner will investigate the death of the advocate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। लक्ष्मीपुर गांव में पांच अप्रैल को चकनाली पर सड़क बनाए जाने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की मौत के मामले में आठ दिन बाद शासन की ओर से मामले की जांच प्रयागराज के कमिश्नर शिवपूजन सिंह को सौंपी गई है।
उनके जल्द ही बरहज आने की उम्मीद है। उन्हें एसडीएम के निलंबन प्रकरण की जांच सौंपी गई है। इसकी जानकारी के बाद तहसील प्रशासन की तरफ से आरोपपत्र तैयार किया जा रहा है। लक्ष्मीपुर गांव में ग्राम प्रधान की ओर से चकनाली पर सड़क बनवाया जा रहा था। इसका गांव निवासी व तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह विरोध कर रहे थे। लोगों के अनुसार, पांच अप्रैल को एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में लेखपाल, कानूनगो, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान को बुलाया गया था।
विज्ञापन

प्रधान ग्राम पंचायत के बजट से चकनाली पर सड़क बनाने पर जोर दे रहे थे। वहीं अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह इसे नियम विरूद्ध बताते हुए विरोध कर रहे थे। इस दौरान हुई कहासुनी के बीच अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह गिरकर बेहोश हो गए थे। कुछ देर ही में उनकी मौत हो गई थी। इससे नाराज परिजनों व गांव के अन्य लोगों ने तहसील परिसर में शव रखकर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने पांच नामजद और सात-आठ अज्ञात पर हत्या आदि की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई में शिथिलता बरतने पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने अधिवक्ता के पुत्र प्रशांत को साथ लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर घटना से अवगत कराया था। वहीं एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी लक्ष्मीपुर गांव पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और गृह सचिव आदि को घटना से अवगत कराया था। शासन ने घटना का संज्ञान लेकर गोरखपुर के अपर आयुक्त प्रशासन जयप्रकाश सिंह, गोरखपुर के एडीएम सिटी अंजनी सिंह सहित तीन सदस्यीय प्रशासनिक अफसरों की टीम मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्रकरण की जांच प्रयागराज कमिश्नर शिव पूजन सिंह को सौंप दी है। चर्चा है कि कमिश्नर जल्द ही बरहज आकर तहसील से लेकर घटनास्थल तक जाएंगे।

वे मौका देखने के अलावा लोगों से बात करके भी घटना की जानकारी लेंगे। दरअसल प्रयागराज के कमिश्नर इस मामले में एसडीएम के भूमिका की जांच करेंगे। उनकी जांच रिपोर्ट एक तरह से पूरे मामले की असलियत बयां कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed