फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pratyusha and Tannu got two gold in Kendriya Vidyalaya Zonal Taekwondo Competition

Deoria News: केंद्रीय विद्यालय जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रत्युषा और तन्नू ने दिलाए दो स्वर्ण

Tue, 25 Jul 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pratyusha and Tannu got two gold in Kendriya Vidyalaya Zonal Taekwondo Competition
देवरिया। केंद्रीय विद्यालय जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का दम दिखा है। अंडर-52 किलो भार वर्ग में प्रत्युषा तिवारी और अंडर-55 किलो भार वर्ग में तन्नू वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

21 से 24 जुलाई तक मुगलसराय में केंद्रीय विद्यालय जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय विद्यालय सलेमपुर चेरो में 11 वीं की छात्रा प्रत्युषा तिवारी पुत्री सतीश तिवारी निवासी ट्यूबेल कालोनी ने 52 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया। वहीं केंद्रीय विद्यालय देवरिया में 10 वीं छात्रा तन्नू वर्मा पुत्री उदयभान वर्मा निवासी पोस्टमार्टम चौराहा ने अंडर-55 किलो भार वर्ग में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए एवं विपक्षी खिलाड़ियों को मात देकर स्वर्ण पदक जीता है। दोनों रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर की प्रशिक्षणार्थी हैं। इनकी उपलब्धि पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने इन्हें प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन

----------
प्रशिक्षक बोले- दोनों ने अपने प्रदर्शन से बढ़ाया जिले का मान
स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन्हें प्रशिक्षित करने वाले गिरीश सिंह ने बताया कि अपने प्रदर्शन से एक बार फिर तन्नू और प्रत्युषा ने जनपद का नाम रोशन किया है। वह पिछले छह साल से यहां प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके पूर्व कई स्टेट व नेशनल चैंपियनशिप में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। प्रत्युषा तो एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं। तन्नू यूपी टीम में कैडेट वर्ग में नेशनल के लिए भी चुनी गई हैं। 28 से 30 जुलाई तक यह प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed