{"_id":"64c55ca181ae1e7fee0c0884","slug":"pradhan-was-stabbed-for-refusing-to-go-on-the-road-under-construction-injured-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-2648-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माणाधीन सड़क पर जाने से मना करने पर प्रधान को मारा चाकू, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माणाधीन सड़क पर जाने से मना करने पर प्रधान को मारा चाकू, घायल
Sun, 30 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। निर्माणाधीन सड़क से जाने पर मना करने से खुन्नस खाए युवकों ने ग्राम प्रधान को पीटकर घायल कर दिया। घटना शनिवार की दोपहर जाफराबाद गांव में हुई। घायल प्रधान का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं ग्राम प्रधान पर हमले से नाराज प्रधान संघ ने हमलावरों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जाफराबाद गांव में आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्राम प्रधान मनोज सिंह के अनुसार शुक्रवार की शाम सड़क पर ढलाई का कार्य चल रहा था, इस दौरान कुछ युवक निर्माणाधीन सड़क से होकर जा रहे थे। जिस पर सड़क बिगड़ने का हवाला देकर उन्हें आने-जाने से मना किया गया। इस बात को लेकर युवक जबरन बाइक से निर्माणाधीन सड़क से होकर गए और सड़क बिगाड़ दी। जिसका विरोध किया गया। आरोप है कि शनिवार की दोपहर ग्राम प्रधान अपने दरवाजे पर बैठे थे कि युवकों ने गोलबंद होकर हमला कर दिया। एक युवक के प्रधान के गले पर चाकू से मारने का प्रयास किया। प्रधान को लहुलूहान करने के बाद हमलावर फरार हो गए। घर वाले इलाज के लिए प्रधान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधान संघ के अध्यक्ष राजीवन सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, अखंड सिंह, दिवाकर निषाद, अमित सिंह, गोपाल त्रिपाठी, रमेश पांडेय झब्लू, नरेंद्र यादव, बबलू शर्मा आदि ने जाफराबाद के ग्राम प्रधान पर हुए हमले के घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जाएगी। संवाद