{"_id":"68d2e97cfd9891a424057570","slug":"power-outages-cause-chaos-leaving-people-in-distress-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163904-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली की आंख-मिचौली से हाहाकार, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली की आंख-मिचौली से हाहाकार, लोग बेहाल
Wed, 24 Sep 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं के नाक में दम कर रखा है। प्रचंड गर्मी में बार-बार बिजली गुल होने से लोग बेहाल है। इससे लोगों में आक्रोश है।
33/11 केवीए तरकुलवा बिजली घर की मेन सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पावर हाउस से होती है। इससे उपकेंद्र पर लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, कंचनपुर, बंजरिया फीडर से जुड़े तरकुलवा, पथरदेवा, कंचनपुर, गुलहरिया, बंजरिया, गढ़रामपुर, मुंडेरा बाबू, बजराटार, महुआपाटन, नारायणपुर आदि कस्बों सहित करीब 450 गांवों के पांच लाख से अधिक आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है।
इधर, कुछ दिनों से बिजली के आने-जाने का कोई निश्चित शेड्यूल नहीं है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दिन में बिजली सुबह कटती है तो रात में आती है। रात में भी बार-बार कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। बिजली के अभाव में नगर क्षेत्र में उद्योग-धंधा चौपट हो रहा है।
कनकपुरा गांव के उपभोक्ता राम कृपाल राव ने कहा कि इतनी खराब बिजली आपूर्ति पहले कभी नहीं देखी गई है। बिजली के आने-जाने का कोई निश्चित समयसारिणी नहीं है। नरहरपट्टी गांव के उपभोक्ता सिब्बन कुशवाहा का कहना है कि एक तो जरूरत पर बिजली नहीं रहती और जब बिजली आती है तो लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है।