{"_id":"68e17a4a2f3f1158e90c4e76","slug":"power-outage-at-the-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1009-164749-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज में गुल रही बिजली
Sun, 05 Oct 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के एमसीएच विंग में बिजली गुल होने के बाद छाया अंधे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में शनिवार को करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना पड़ा।
भारी बारिश और आंधी के चलते पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। इसके चलते मेडिकल काॅलेज में अंधेरा छा गया। मरीज, तीमारदार और स्टॉफ परेशान हो गए। नर्सिंग और अन्य स्टॉफ ने मोबाइल की रोशनी के सहारे कामकाज निपटाया।
मेडिकल काॅलेज का जेनरेटर भी इस बीच नहीं चल सका। करीब तीन घंटे बाद नौ बजे जेनरेटर चालू हुआ, तब जाकर अस्पताल में बिजली की आपूर्ति शुरू हुई। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में सीएमएस से बात करने की कोशिश की गई, मगर फोन रिसीव नहीं हुआ।