{"_id":"5e6293508ebc3eead6165c21","slug":"power-gills-due-to-storm-and-rain-deoria-news-gkp343887336","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश से बिजली गुल
विज्ञापन
भाटपाररानी क्षेत्र में तेज हवा और बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और बारिश से बिजली गुल
देवरिया। देर रात को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश शुरू हो गई। जिले के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़े। आंधी के कारण शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शहर के सीसी रोड पेर बारिश के कारण ट्रांसफॉर्मर का लॉक खराब हो गया और राघवनगर मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। लोकल फाल्ट के कारण रामनाथ देवरिया, न्यू कॉलोनी, रामगुलाम टोला, हनुमान मंदिर, सीसी रोड समेत ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। शहर के अधिकांश मोहल्लों की आपूर्ति विद्युतकर्मियों ने खराबी ठीक कर आधी रात के बाद बहाल कर दिया। जबकि राघवनगर की आपूर्ति शुक्रवार को सुबह 10 बजे बहाल हो सकी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई। बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बाबत एसडीओ नवदीप कुमार सिंह ने बताया कि आंधी के कारण आपूर्ति प्रभावित थी। देर रात को बहाल कर दिया गया।
खेत में गिरा गेंहू का फसल
देवरिया। बेमौसम ओले के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। खेेत में लहलहा रहे गेंहू की फसल गिर गए हैं। तिलहन और दलहन के फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग ने नुकसान हुए फसलों का सर्वे कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
अचानक रात में किसानों के लिए आफत की बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश और ओले ने गेंहू, सरसों, अरहर की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हवा के कारण खेत में तैयार गेंहू की फसल जमींन पर पसर गई। सुबह खेत की दशा देख किसान चिंतित हो गए। कृषि विभाग कार्यालय में कई किसानों ने आवेदन देकर सर्वें कराने की मांग किया है। कृषि विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने नुकसान हुए फसलों का सर्वे का आदेश जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा करने वाला ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी भी सर्वे अपने स्तर से करा रही है। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि किसानों का आवेदन मिला है। नुकसान हुए फसलों का सर्वे कराया जा रहा है।