फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power crisis on urban feeders aggravated by rural load

Deoria News: शहरी फीडर पर ग्रामीण भार से बढ़ा बिजली संकट

Wed, 29 Jul 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power crisis on urban feeders aggravated by rural load
सलेमपुर। हरैया शहरी फीडर पर लगातार बढ़ रहे ओवरलोड और बार-बार हो रही बिजली कटौती से नाराज आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर के सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड सलेमपुर को ज्ञापन सौंपकर हरैया फीडर से जुड़े लगभग 30 गांवों को शहरी फीडर से अलग करने और लाइनमैन व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि हरैया फीडर मूल रूप से शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति के लिए बनाया गया है, लेकिन वर्तमान में इससे लगभग 30 गांवों को भी बिजली दी जा रही है। इसके कारण फीडर पर अत्यधिक भार पड़ रहा है। हरैया, भरौली, पूर्वी इचौना, भठवा धरमपुर समेत नगर के कई इलाकों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे नगरवासियों को दिन और रात दोनों समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि ओवरलोड के चलते तार टूटने, पेड़ों से तार सटने और ट्रांसफार्मरों में खराबी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं पिछले 10-15 दिनों से शाम पांच बजे के बाद लाइनमैन उपलब्ध नहीं होने के कारण फॉल्ट ठीक कराने में भी काफी विलंब हो रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों को हरैया फीडर से तत्काल अलग कर स्वतंत्र फीडर से जोड़ा जाए और लाइनमैन की ड्यूटी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु रहे और खराबी आने पर उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड-6 के अशोक गुप्ता, वार्ड-8 के सोनू पाण्डेय, वार्ड-5 के मुन्ना प्रजापति, वार्ड-10 के पंकज गुप्ता, वार्ड-4 के वीरेंद्र यादव, वार्ड-1 के हरिश्चंद्र प्रसाद, वार्ड-12 के प्रदीप यादव तथा वार्ड-3 के शहबाज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed