फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Possible dengue patient found

Deoria News: डेंगू का संभावित मरीज मिला

Wed, 17 Jul 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Possible dengue patient found
देवरिया। जिले में डेंगू के संभावित मरीज मिला है। गैर प्रांत से आए युवक को लक्षण के आधार पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उसके ब्लड का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के रामकोला का एक युवक बेंगलुरू में पेंटर का कार्य करता है। एक सप्ताह पहले सिर-बदन में दर्द, बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लेने पर राहत मिली। इसके बाद वह गांव आने के लिए निकला। सोमवार को देवरिया पहुंचा और प्राइवेट में दिखाया। इसके बाद सोमवार की शाम मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में पहुंचा, जहां लक्षण के आधार पर उसे भर्ती कर लिया गया। इससे पहले शनिवार को रुद्रपुर क्षेत्र का एक युवक महाराष्ट्र के पुणे से घर पहुंचा। उसे भी भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। रविवार को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई। डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि डेंगू का संभावित मरीज भर्ती है। जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। उसका इलाज चल रहा है। दो दिन पहले भी संभावित मरीज आया था। इसके बाद अगले दिन उसे छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed