फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Polytechnic student drowns while bathing in river in Mathura

'हाय... मेरे लाल': मथुरा में नदी में नहाते हुए पॉलिटेक्निक का छात्र डूबा, शव देख फफक-फफककर रो पड़ीं मां और बहन

Fri, 05 Apr 2024 10:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 10:09 PM IST
सार

मथुरा में नदी में नहाते समय पॉलिटेक्निक का छात्र डूब गया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के पकड़ी खास गांव का रहने वाला मृतक पंजाब में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन
Polytechnic student drowns while bathing in river in Mathura
मृतक आदित्य उर्फ बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुखूंदू थाना क्षेत्र के पकड़ी खास गांव के एक पॉलिटेक्निक के छात्र की मथुरा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मथुरा के लिए निकल गए। घटना बृहस्पतिवार सुबह में हुई। हालांकि, शव शुक्रवार भोर में मिला है। 

विज्ञापन


शव देर-रात गांव पहुंचते ही मां और बहन दहाड़े मारकर रोने लगीं। खुखुंदू थाना क्षेत्र के पकड़ी खास गांव निवासी पप्पू तिवारी के दूसरे नंबर का बेटा आदित्य उर्फ बजरंगी तिवारी (20) पंजाब में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करता था। 
विज्ञापन


कोर्स पूरा होने पर वह दोस्तों संग मथुरा नहाने आया था। बृहस्पतिवार को मथुरा नदी में नहाते समय आदित्य गहराई में चला गया। फिर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार भोर में जाकर आदित्य का शव मिला है। उधर, दोस्तों की सूचना पर परिजन भी मथुरा पहुंच गए। शव देर-रात को गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही मां और बड़ी बहन प्रियंका तिवारी शव से लिपट कर रोने लगे। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आदित्य बड़ा ही मिलनसार स्वभाव का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed