फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   poling station

2733 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान आज

Sat, 06 Nov 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
poling station
मतदाता बीएलओ से संपर्क कर करा सकते हैं अपना पंजीकरण
विज्ञापन

वीएचए एप से भी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए सात नवंबर को जनपद में विशेष अभियान चलेगा। इसके लिए पूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी 2733 मतदेय स्थलों पर बीएलओ की नियुक्ति हो चुकी है। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। नए मतदाता पंजीकरण एवं अपने विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन कराने को फॉर्म -6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। किसी के नाम की प्रविष्टि का विलोपन को फॉर्म-7 भरना होगा। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करने के लिए फॉर्म 8 भरना होगा। विधानसभा क्षेत्र में पता बदलवाने के लिए फॉर्म 8- ए भरना होगा। मतदाता एपिक कार्ड को रिप्लेस करने के लिए फॉर्म 001 भरना होगा। सभी फॉर्म वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) के माध्यम से मोबाइल द्वारा भी भरे जा सकते हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने सभी युवाओं एवं मतदाताओं से कल होने वाले विशेष अभियान में बढ़-चढकर भागीदारी निभाने को कहा है।
विज्ञापन

महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर है विशेष जोर
जिला अधिकारी ने बताया कि जनगणना 2011 के अनुसार जनपद का लिंगानुपात 1013 है। जबकि मतदाता सूची में यह अनुपात 852 है। जिला प्रशासन विशेष अभियान के तहत महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रहा है। वोटर क्लब, महाविद्यालयों में बने मतदाता हेल्प डेस्क, आंगनबाड़ी से प्राप्त सूची सहित कई जन-जागरूकता के प्रयास किया जा रहे है। सभी बीएलओ को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र की नई बहुओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed