{"_id":"69404cd917d154bf0902dd9a","slug":"policemen-who-went-to-arrest-a-warrantee-were-attacked-deoria-news-c-208-1-deo1010-170168-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वारंटी को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वारंटी को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला
Mon, 15 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के देवरिया मीर गांव में एक वारंटी को गिरफ्तार करने गई बरियारपुर पुलिस टीम पर वारंटी ने हमला कर दिया। मारपीट और अभद्रता के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया मीर गांव निवासी नजरे आलम पुत्र शाहिद के खिलाफ न्यायालय से 1,40,000 के भरण-पोषण का वारंट जारी है। सोमवार को बरियारपुर थाने के एक दरोगा व सिपाही वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंचे। गिरफ्तारी करने गए उप निरीक्षक नेपाल सिंह और कांस्टेबल अमर सिंह ने बताया कि वारंटी को जैसे ही गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, वह उग्र हो गया। किसी तरह से स्थिति को काबू में किया गया।
वहीं वारंटी नजरे आलम के भाई ने सोशल मीडिया में अपना वीडियो अपलोड कर बताया है कि भरण-पोषण से संबंधित मामले में वारंट जारी हुआ है। गिरफ्तार करने आई पुलिसकर्मी गाली दे रहे थे, जिसका विरोध करने पर उन्हीं लोगों ने पहले हमला किया। एसओ बरियारपुर दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भरण-पोषण का मामला चल रहा है।
विज्ञापन
वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस पर हमला किया गया। संवाद