{"_id":"58444ee34f1c1bdf21a86381","slug":"police-took-the-outburst-against-the-administration-spaiyon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन के खिलाफ सपाइयों ने निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन के खिलाफ सपाइयों ने निकाली भड़ास
देवरिया
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खामपार के पड़री बाजार में अमरजीत हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं होने पर लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। खामपार के पड़री बाजार में वेस्टर्न यूनियन मनी संचालक अमरजीत हत्याकांड का एक माह भी पर्दाफाश नहीं हो सका। इससे नाराज लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाया। सपा के पूर्व सांसद हरिवंश सहाय की अगुवाई में लोगों ने रविवार को धरना प्रदर्शन किया।
पूर्व सांसद ने जनता को आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर एक कमेटी गठित कर जांच कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कितनी आश्चर्यजनक की बात है कि हत्या होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसका पर्दाफाश नहीं हो पाया है।
यह पुलिस प्रशासन के लिये कितनी शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि इस घटना के पीछे सफेदपोश नेताओं व पुलिस का हाथ है। उन्होंने पड़री बाजार में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव यादव ने कहा कि इतना तो तय है कि इस हत्या के पीछे कुछ बडे लोगों का हाथ है। जिनके दबाव में आकर पुलिस इसका पर्दाफाश से कतरा रही है।
विज्ञापन
जनसभा को लक्ष्मण कुशवाहा, अश्वनी सिंह, दयानंद कुशवाहा, डॉ. अरविंद सहाय, छोटेलाल, विजय प्रताप सिंह, रामचंद्र कुशवाहा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष भृगुराशन कुशवाहा, अच्छेलाल यादव, अनिल कुशवाहा, रामदयाल, उमाशंकर यादव, भरत कुुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।