फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police to investigate Deoria-Bihar liquor consignment network

Deoria News: पुलिस खंगालेगी 35 लाख की शराब की खेप का देवरिया-बिहार नेटवर्क

Thu, 10 Sep 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 10 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police to investigate Deoria-Bihar liquor consignment network
देवरिया। सोनूघाट के पास ट्रक से बरामद करीब 35 लाख रुपये की शराब के मामले में अब पुलिस की जांच बरामदगी से आगे बढ़कर देवरिया-बिहार नेटवर्क तक पहुंचाने की है।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाएगी कि चंडीगढ़ निर्मित 310 पेटी शराब किससे खरीदी गई, ट्रक पर कहां लोड की गई और बिहार में किस व्यक्ति के पास या स्थान पर जानी थी। ट्रक मालिक की भूमिका के साथ शराब भेजने वाले सप्लायर और बिहार में इसे मंगाने वालों की कड़ी भी जांच के दायरे में आएगी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सोनूघाट के पास मंगलवार को चेकिंग के दौरान तिरपाल से ढके ट्रक की तलाशी ली थी। ट्रक में बोरियों के नीचे शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में बरहज थाना क्षेत्र के पैना निवासी तैय्यब और रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अहलादपुर मर्करी निवासी सुशील सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कॉल डिटेल से यह पता लगाया जाएगा कि शराब की खेप रवाना होने से पहले और रास्ते में दोनों किसके संपर्क में थे।
जांच का सबसे अहम बिंदु शराब का स्रोत है। पेटियों और बोतलों पर दर्ज बारकोड, बैच नंबर तथा अन्य विवरण का मिलान कर शराब बनाने वाली फैक्टरी तक पहुंचा जा सकता है। इसके बाद रिकॉर्ड से यह पता लगाया जा सकता है कि फैक्टरी से यह खेप किस अधिकृत वितरक या दुकान के लिए भेजी गई थी।

साथ ही, ट्रक के पंजीकरण से मालिक की पहचान कर यह पता लगाया जाएगा कि वाहन तस्करी के लिए किसने उपलब्ध कराया और मालिक को माल के बारे में जानकारी थी या नहीं।
कोतवाली के इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed