{"_id":"6a2da1b8131cabcbd00f36b3","slug":"police-swung-into-action-as-soon-as-the-sp-spotted-it-bolero-bearing-a-government-of-india-nameplate-seized-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184453-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसपी की नजर पड़ते ही हरकत में आई पुलिस, भारत सरकार का नेम प्लेट लगा बोलेरो सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसपी की नजर पड़ते ही हरकत में आई पुलिस, भारत सरकार का नेम प्लेट लगा बोलेरो सीज
Sun, 14 Jun 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
- नगर भ्रमण के दौरान एसपी ने दिए जांच के निर्देश
- अवैध फ्लैश लाइट और भ्रामक नेम प्लेट मिलने पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
सलेमपुर। एसपी अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में बोलेरो को सीज कर दिया। बोलेरो पर अवैध रूप से पुलिस जैसी फ्लैश लाइट लगी थी और आगे भारत सरकार का बोर्ड भी लगाया गया था।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम नगर भ्रमण पर पहुंचे एसपी अभिजीत आर शंकर की नजर संदिग्ध बोलेरो पर पड़ी। वाहन पर लगी फ्लैश लाइट और भारत सरकार लिखी नेम प्लेट को देखकर उन्होंने कोतवाली प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने सोहनाग रोड पर वाहन की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि बोलेरो पर लगी फ्लैश लाइट के इस्तेमाल का कोई वैध अधिकार नहीं था। वहीं, चालक वाहन पर अंकित भारत सरकार की पहचान संबंधी कोई अधिकृत दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत वाहन को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि सरकारी पहचान का दुरुपयोग करने और नियमों के विपरीत विशेष लाइटों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।