{"_id":"5f78bd078ebc3ea372520f14","slug":"police-station-head-sell-300-gourmet-liqour-deoria-news-gkp3679659117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार बार्डर के एक एसओ ने बेच दी 300 पेटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार बार्डर के एक एसओ ने बेच दी 300 पेटी शराब
विज्ञापन

देवरिया। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं। ऐसे में जिले के बिहार बार्डर के कुछ थानाध्यक्ष तस्करों के कब्जे से हरियाणा निर्मित शराब बरामद कर उसे दूसरे तस्करों के हाथों थाने से बेचने के धंधे में लिप्त हो गए हैं। आरोप है कि हाल ही में एक एसओ ने 300 पेटी हरियाणा की शराब थाने से ही एक तस्कर को प्रति पेटी 1500 रुपये के हिसाब से बेच दी। यह तो एक बानगी भर है। ऐसी खेल हर रोज एसओ कर रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से हुई है। इसके बाद मामले की गोपनीय जांच शुरू हो गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक बिहार बार्डर के एक थाना क्षेत्र से तस्कर एक मैजिक गाड़ी से 300 पेटी शराब की बिहार भेज रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान इसे पकड़ लिया। जिसमें 100 पेटी शराब बरामद दिखाया और 200 पेटी बिहारी तस्करों के हाथों बेच दी। इसके दो दिन बाद लोडर टैंपो से 100 पेटी शराब फिर पुलिस ने पकड़ा। गाड़ी थाने गई और थोड़ी देर बाद ही रात में तस्करों के हाथों पूरा माल बिक गया।
इसी तरह की खेल बिहार बार्डर पर थानों में चल रहा है। हाल ही में एसपी ने भिंगारी बाजार चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। मामला यह था कि पुलिस ने बरामद शराब में से कुछ पेटी शराब बेच दी थी। इसके तकरीबन तीन-चार माह पहले बैतालपुर चौकी इंचार्ज भी खेल कर चुके हैं। आरोप है कि एसओजी टीम द्वारा पकड़ी गई शराब में से कुछ पेटी शराब गायब कर दी गई थी। दो चौकी इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मियों पर एसपी की सख्त कार्रवाई के बावजूद भी एसओ चेत नहीं रहे हैं। इसे लेकर एसपी ने सख्त नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
पुलिस की आमदनी का स्त्रोत बनी हरियाणा की शराब
शराब तस्करी के धंधे में कई पुलिस कर्मियों के लिप्त होने की शिकायतों की जांच हो चुकी है। जिले में तैनात दो से तीन एसओ, एसओजी के कई दरोगा, सिपाहियों पर आरोप लग चुके हैं। पुलिस और तस्करों की मिलीभगत से ही शराब की तस्करी की खेल संचालित होने की अफवाहें हैं। सच्चाई जो भी पुलिस की आमदनी का जरिया शराब तस्करी का धंधा बन चुका है। तस्करों के कई पुलिस कर्मियों के साथ अच्छा तालमेल है। जांच कराई जाए तो बड़ा मामला सामने आ सकता है।
मामला संज्ञान में आया है। इसकी सीओ से जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।
डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी