फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police sent teacher killer to jail

पुलिस ने शिक्षक के हत्यारोपित को भेजा जेल

Thu, 05 Nov 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
police sent teacher killer to jail
पुलिस ने शिक्षक के हत्यारोपित को भेजा जेल
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। शिक्षक राम बालक चौहान की हत्या के आरोपित को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल दिया। पैसे के लेन-देन में आरोपित मनीष ने धोखे से शिक्षक को बुलाया। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद मनीष ने राम बालक को गोली मार दी और फरार हो गया। शिक्षक की हत्या के बाद उनके पिता ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बनमाली निवासी राम बालक चौहान लार थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक थे। उनका शव सोमवार सुबह पड़री तिवारी गांव के बाहर सड़क किनारे मिला था। इस मामले में मृतक शिक्षक के पिता की तहरीर पर गांव के चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ली थी। बगल के गांव मजूरी खुर्द निवासी मनीष यादव उर्फ छोटे को हिरासत में लेकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। गिरफ्तार मनीष यादव उर्फ छोटे को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शिक्षक की हत्या के आरोपित मनीष यादव उर्फ छोटे को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed