फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police sent mall manager accused of rape to jail

Deoria News: दुष्कर्म के आरोपी मॉल के मैनेजर को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police sent mall manager accused of rape to jail
शहर के मॉल में काम करने वाली एक युवती के साथ मैनेजर ने किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद से चल रहा था फरार, मोतिहारी जिले का रहने वाला है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महिला वर्कर के साथ दुष्कर्म करने वाले मॉल के मैनेजर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। एसपी तक मामला पहुंचने के बाद इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया था।

शहर के एक मॉल में मोतीहारी जिले के केसीसराय थाना क्षेत्र के सिवइया गांव निवासी राहुल शहर के एक मॉल में मैनेजर था। एक युवती को मॉल में नौकरी दिया और इसकी आड़ में उसके साथ सितंबर में दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर काम से युवती को हटाने की धमकी दे रहा था। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस केस दर्ज करने के बजाए टाल मटोल करने लगी। एसपी से मिलकर पीड़ित युवती ने अपनी पीड़ा बताई। एसपी के आदेश पर अक्तूबर में कोतवाली पुलिस ने मॉल के मैनेजर राहुल कुमार पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया। कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed