{"_id":"65808bc58778b869a90c553c","slug":"police-sent-kunti-who-converted-to-islam-to-jail-deoria-news-c-208-1-deo1003-15359-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुपये का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाली कुंती को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुपये का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाली कुंती को पुलिस ने भेजा जेल
Mon, 18 Dec 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
नौतन गांव में प्रार्थना सभा में भाजपा नेताओं के हंगामे के बाद धर्मांतरण का हुआ भंडाफोड़
क्षेत्र 30 से अधिक महिलाओं का करा चुकी थी धर्मांतरण, पुलिस ने पांच महिलाओं का लिया बयान
देवरिया। रुपये का लालच देकर 60 वर्षीय महिला कुंती देवी गरीब महिलाओं का धर्मांतरण कराती थी। नौतन गांव में प्रार्थना सभा के दौरान भाजपा नेताओं के हंगामे के बाद इसका भंड़ाफोड़ हुआ। बरियारपुर थाने की पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। थाने पर पहुंचीं पांच महिलाओं का बयान दर्ज किया गया, जिससे लालच देकर धर्मांतरण कराने की बात सामने आई। पुलिस धर्म परिवर्तन करने वाली महिलाओं की सूची तैयार कर रही है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी दुर्गेश मुसहर के दरवाजे पर प्लास्टिक और बांस से घेर कर प्रार्थना सभा रविवार को चल रही थी। आरोप है कि सभा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आईं महिलाओं को वीडियो काल के माध्यम से धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेता आनंद शाही कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। एसपी के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने प्रार्थना सभा में मौजूद महिलाओं का वीडियो बनाया और ईसाई धर्म से जुड़ी कई पुस्तकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को पांडेयपुर गांव निवासी कुंती देवी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रार्थना सभा में शामिल अन्य महिलाओं को पुलिस ने थाने बुलाया। महिलाओं ने बताया कि कुंती देवी मुसहर बस्ती में पहुंच कर ईसाई धर्म अपनाने पर बैंक खाते में दस हजार रुपये महीने आने की लालच देती थी। इसकी वजह से मुसहर बस्ती सहित कई गांवों की आर्थिक रूप से कमजोर 30 से अधिक महिलाओं ने ईसाई धर्म अपना लिया था और प्रत्येक रविवार को दुर्गेश के घर होने वाली प्रार्थना सभा में आती थीं। पुलिस ने लालच में आकर धर्मांतरण करने वाली नौतन गांव निवासी रीता देवी की तहरीर पर कुंती देवी पर धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज किया है। थाने पर दोपहर तक कई गांवों के लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि धर्मांतरण कराने वाली कुंती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लालच में आकर धर्म परिवर्तन करने वाली महिलाओं की सूची तैयार कराई जा रही है। इनका भी बयान दर्ज किया जाएगा। धर्म परिवर्तन करने वाली अन्य महिलाओं को ट्रेस किया जा रहा है।
-- --
दस सात से धर्मांतरण को लेकर सक्रिय है कुंती
देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव की रहने वाली कुंती मिशनरी के लिए 20 सालों से काम कर रही है। पुलिस के अनुसार, कुंती 20 साल पहले देवरिया के एक चर्च से जुड़ी और करीब 10 साल से लोगों का धर्मांतरण कराने का काम कर रही है। वह क्षेत्र के कई गांवों के अलावा बिहार में भी कई स्थानों पर प्रार्थना सभा कराती थी। विरोध के चलते मिशनरी का कोई अन्य सदस्य मौके पर नहीं जाता था। वीडियो काल के जरिए गरीब महिलाओं को गुमराह कर और रुपये का लालच देकर धर्मांतरण कराया जाता था।
-- -
जिले में गुपचुप तरीके से चला रहा धर्मांतरण का खेल
देवरिया। जिले में गरीब परिवार को लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो शहर के कई मोहल्लों में रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन होता है। इसमें शामिल लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जाता है। इसके पहले भी जिले के सलेमपुर, भाटपाररानी, भागलपुर में प्रार्थना सभा में धर्मांतरण के नाम पर हंगामा हो चुका है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस इसकी गंभीरता से जांच करे तो धर्मांतरण कराने वाली कुंती के जरिए बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।