फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police seeking wife murderer in balia

Deoria News: फरार हत्यारोपी पति की तलाश में पुलिस ने बलिया में डाला डेरा

Tue, 13 Feb 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 13 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
police seeking wife murderer in balia
फॉलोअप.....
विज्ञापन

आरोपी बदल रहा ठिकाना, बीस से अधिक स्थानों पर पुलिस का छापा
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में हत्या कर महिला का शव फेंके जाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पत्नी की हत्या के बाद से फरार आरोपी पति की तलाश में पुलिस की तीन टीमों ने बलिया में डेरा डाल दिया है। पुलिस उसकी तलाश में बीस से अधिक स्थानों पर छापा मार चुकी है। वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। सोमवार की सुबह उसकी लोकेशन बलिया के एक गांव में मिली। पुलिस वहां पहुंची, तब तक ठिकाना बदलकर कहीं भाग गया। इसके बाद उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई है।
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के चुरिया टोला प्राथमिक विद्यालय के पास गेहूं के खेत में पांच फरवरी की सुबह इसी गांव के रिंकू यादव पत्नी राजू यादव की हत्या कर बोरे में फेंका गया शव मिला था। चेहरे व सिर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने रिंकू के पिता बेचन यादव निवासी मिल्कीपुर की तहरीर पर पति राजू यादव उर्फ लाला के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर लिया। पत्नी की हत्या के बाद से ही राजू घर छोड़ फरार है।
विज्ञापन

उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें बलिया में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों की मानें तो आरोपी इसी जिले में घटना के बाद से रह रहा है। सोमवार की सुबह उसकी लोकेशन पुलिस को मिली। पुलिस जब वहां पहुंची, इसके पहले ही वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में बीस से अधिक गांवों में रह रहे उसके रिश्तेदारों के घर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मऊ जिला के सीमावर्ती क्षेत्र पहुंचकर देर रात तक उसकी तलाश की।
कोट-
हत्यारोपी के गांव में भी पुलिस की पैनी नजर
सलेमपुर। पत्नी की हत्या के बाद से फरार आरोपी पुलिस को खूब छका रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसकी तलाश में रोज छापेमारी कर रही है। बावजूद पुलिस के शिकंजे में नहीं आ सका है। इधर, पुलिस उसके गांव पर भी पैनी नजर रख रही है। सोमवार को चुरिया पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों से उसके बारे में जानकारी ली। घटनास्थल पहुंचकर गेहूं के खेत से साक्ष्य इकट्ठा किया।

अब उसे रिश्तेदार कहने में भी आ रहा शर्म
सोमवार को पुलिस ने बलिया जिले के एक गांव में राजू की तलाश में दूर के रिश्तेदार के घर छापा मारा। जब पुलिस के लोग उनसे संबंधित जानकारी पूछे तो वह अचंभित रह गए। उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके बाद रिश्तेदारों ने कहा कि इतना घिनौना कृत्य किया है। अब तो उसे रिश्तेदार भी कहने में शर्म आ रही है।

एक सप्ताह में बच्ची को भी नहीं ढूंढ सकी पुलिस
रिंकू की हत्या के एक सप्ताह बाद उसकी लापता बच्ची का पता नहीं चल सका है। जबकि पुलिस की एक टीम इसे भी ढूंढने में जुटी हुई है। हालांकि, पुलिस रिश्तेदारों से भी बच्ची के बारे में जानकारी ली। पर उसके बारे में किसी ने कुछ भी नहीं बताया।

पिता बोले कातिल दामाद को जल्द गिरफ्तार कर पुलिस दिलाए सजा
बेटी रिंकू की हत्या के बाद से मिल्कीपुर बलिया निवासी पिता बेचन यादव व परिवार के अन्य सदस्य गमगीन हैं। सभी के चेहरे पर राजू के प्रति गुस्सा साफ दिख रहा है। रिंकू के परिजनों व पिता ने कहा कि पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करे। सजा ऐसी दिलाए जो समाज में नजीर बने।

पुलिस का दावा जल्द होगा हत्यारोपी गिरफ्तार
हत्या के बाद घटनास्थल पर डाॅग स्क्वाॅड देख पत्नी की हत्या का आरोपी पति राजू फरार हो गया। घटना के एक सप्ताह बीत चुके हैं। अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि, पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

कोट
फरार चल रहे हत्यारोपी पति राजू की तलाश में पुलिस की तीन टीमें बलिया व आसपास छापा मार रही हैं। रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची की तलाश चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर

12जेएनडी33: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

12जेएनडी33: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed