फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police searching for the location of miscreants from outside the district

Deoria News: गैर जनपद के बदमाशों का लोकेशन ढूंढ रही पुलिस

Sat, 11 Nov 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police searching for the location of miscreants from outside the district
गैर जनपद के बदमाशों का लोकेशन ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन

लूट में गोरखपुर जिले के लुटेरे शामिल होने की आशंका
जेल से छूटे बदमाशों के बारे में लगाया जा रहा पता
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। नगर के सराफा कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस गैर जनपद के बदमाशों का लोकेशन घटना स्थल पर ढूंढ रही है। पुलिस दो माह के भीतर जेल से छूटे बदमाशों की वर्तमान में कुंडली खंगाल रही है। पुलिस लूट में लोकल की रेकी के साथ गोरखपुर जिले के कुछ बदमाशों द्वारा लूट की आशंका पर जांच की जा रही है, हालांकि पुलिस घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। बृहस्पतिवार की रात एसओसी और सुरौली पुलिस ने देवरिया और गोरखपुर के कुछ पेशेवर लुटेरों के रिकॉर्ड तलाश किया।
कस्बा के सोने-चांदी के कारोबारी ब्रजेश वर्मा मंगलवार की रात देवरिया से धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। रुद्रपुर देवरिया मार्ग पर कोइलगढ़हा गांव के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार व्यापारी को ठोकर मार कर जेवर लूट लिए। करीब पंद्रह लाख रुपये के जेवर लूट कर बदमाश रुद्रपुर की तरफ फरार हो गए। पुलिस मामले में अज्ञात बदमाशों पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। देवरिया खरीदारी किए दुकान से जांच के बाद लूट के पर्दाफाश में जुटी पुलिस को अब तक ठोस सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

पुलिस को घटना स्थल के मार्ग पर लगे सीसीटीवी से खास मदद नहीं मिल पाई, अब पुलिस पेशेवर लुटेरों का लोकेशन ढूंढ रही है। पूर्व में जिले में हुई लूट की घटना में शामिल गैर जनपद के बदमाशों के बारे में पुलिस पता कर रही है। गोरखपुर के कुछ बदमाशों के शामिल होने का शक जाहिर किया जा रहा। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि लूट के पर्दाफाश के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है, जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा करने में कामयाब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed