फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police

नशे में धुत युवक ने दरोगा-सिपाही को दौड़ाया

Sun, 15 Dec 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
police
पति-पत्नी में विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार(देवरिया)। पति-पत्नी के विवाद में पहुंचे पुलिसकर्मियों को नशे में धुत युवक ने दौड़ा लिया। मामला बढ़ता देखकर दरोगा ने थाने में फोन किया तो पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। चर्चा है कि इस दौरान युवक ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की भी की। हालांकि पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है।

लार थाना क्षेत्र के इटौरा मिश्र निवासी मुकेश कुमार पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। परिवार वालों के अनुसार वह नशे का आदी है। रोज वह नशे की हालत में पत्नी की पिटाई करता है। रविवार दोपहर करीब दो बजे किसी बात को लेकर उसका विवाद पत्नी से हो गया और उसने पत्नी की पिटाई कर दी। नाराज पत्नी ने फोन पर पुलिस से शिकायत की तो सूचना पर पहुंचे दरोगा और सिपाहियों को देख पति भड़क गया। उसने पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया। इससे गांव में अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसओ राकेश पांडेय और फोर्स ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी एसओ राकेश पांडेय ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। हाथापाई की बात गलत है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed