{"_id":"669d7b5bb202e529e10a62f9","slug":"police-said-to-the-father-who-reached-the-police-station-post-mortem-report-will-be-received-after-two-days-deoria-news-c-208-1-deo1004-130795-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: थाने पहुंचे पिता से पुलिस बोली, दो दिन बाद मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: थाने पहुंचे पिता से पुलिस बोली, दो दिन बाद मिलेगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
विज्ञापन
मृतक मोनू कुमार का पिता घुरा प्रसाद, श्रोत संवाद
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर पुरैना पतलापुर के पास मिले युवक के शव का मामला
- दो दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है मृतक मोनू का पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पुरैना पतलापुर के पास मिले 20 वर्षीय युवक के शव के पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन रविवार को पिता थाने पहुंचे। उनसे पुलिस बोली, दो दिन रुक जाइए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा। जांच पड़ताल चल रही है। वैसे मृतक मोनू कुमार के पिता लगातार दो दिनों से थाने का चक्कर लगा रहे हैं।
पिता का कहना है कि बेटे के शरीर पर गहरे- जख्म के निशान स्पष्ट बता रहे थे कि हत्या कर शव सड़क पर फेंका गया। उधर, पुलिस भी पोस्टमार्टम के बाद अंदर ही अंदर हत्यारों की तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस कुछ बोलने से कतरा रही है।
बरहज थाना क्षेत्र के सतराव गांव निवासी घुरा प्रसाद की तीन बेटियों और दो बेटों में मोनू कुमार (20) सबसे छोटा था। वह 13 जुलाई की सुबह खुखुंदू थाना क्षेत्र के असना गांव निवासी बहन पूजा के घर भैने की बरही कार्यक्रम में शामिल होने आया था। 17 जुलाई को उसकी लाश देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर पतलापुर के पास मिली। हालांकि इसकी जानकारी पिता को एक दिन बाद बृहस्पतिवार की सुबह सोशल मीडिया के जरिये हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक चोट लगने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संबंधित डाॅक्टर से सलाह लेने की भी बात कही गई। उधर, शनिवार को मृतक के पिता घुरा प्रसाद थाने पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने पहुंचे तो उनसे पुलिस ने कहा कि रविवार को सुबह आठ बजे आइएगा। रविवार सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक पिता थाने के आस-पास रहे, लेकिन उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली। फिर पुलिस ने उनसे यह कहते हुए घर जाने को कहा कि दो दिन रुक जाइए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई नहीं है। वैसे केस की जांच चल रही है। दो दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल जाएगा और पता भी चल जाएगा घटना कैसे हुई है। इसके बाद घुरा प्रसाद गांव चले गए। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने और कार्रवाई की बात कह रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है। बहुत जल्द ही सबकुछ सामने आ जाएगा।