{"_id":"68d6eb1437dc7fe4890f1c1b","slug":"police-remained-alert-for-friday-prayers-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-164154-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जुमे की नमाज पर अलर्ट रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जुमे की नमाज पर अलर्ट रही पुलिस
Sat, 27 Sep 2025 09:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
बरहज के भलुअनी में त्योहारों के मद्देनजर पैदल गश्त करते पुलिस के जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। आगामी त्योहारों को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज पर में पुलिस अलर्ट रही। पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च का सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गाड़ियों के सायरन बजने से सड़क पर कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया था।
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने कस्बा में पैदल गश्त किया। जो गांधी चौक से शिवधरिया, पटखौली सहित विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था की अपील किया। मौके पर वीरेंद्र चौहान, सोनित शर्मा, नरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। बरियारपुर संवाद के अनुसार, दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को बरियारपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों व युवाओं से अपील की कि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं और किसी भी अफवाह या अनावश्यक विवाद से बचें।
विज्ञापन
इस दौरान धुसवा चौराहा पर तेज आवाज में बज रहे डीजे साउंड संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा व जागरूकता संबंधी जानकारी भी दी। वहीं चेकिंग अभियान के दौरान आवश्यक कागजात न होने पर दो पिकअप वाहनों का चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।