{"_id":"6005c59e8ebc3e31695fc530","slug":"police-registered-a-case-on-unknown-questioning-the-suspects-deoria-news-gkp38143554","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज, संदिग्धों से कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज, संदिग्धों से कर रही पूछताछ
विज्ञापन
बरहज के बरांव निवासी और मृतक संदीप का फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज, संदिग्धों से कर रही पूछताछ
मदनपुर/ बरहज (देवरिया)। क्षेत्र के बरांव गांव के दक्षिण बगीचे के निकट खेत में रविवार की देर रात गला रेत कर संदीप की हत्या कर दी गई थी। पुलिस घटना को आशनाई से जोड़ कर चल रही है। पुलिस ने मृतक के भाई दीपक कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में एक युवती सहित पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बराव गांव निवासी संदीप पुत्र स्व. बृजमोहन की चौराहे पर कबाड़ की दुकान है। रविवार की शाम वह दुकान बंद कर घर लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। रविवार की रात करीब नौ बजे उनका शव बरांव-समोगर मुख्य मार्ग पर एक खेत में मिला था। भाई दीपक ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ संदिग्ध लोगों पर हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। तहरीर में पुरानी रंजिश का भी जिक्र किया गया है। इंस्पेक्टर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
देर रात एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
संदीप की निर्मम हत्या की जानकारी होने पर रविवार की रात करीब 11 बजे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। जबकि मौके पर सीओ देवरिया सदर, सलेमपुर सहित बरहज, रुद्रपुर, एकौना पुलिस भी पहुंच गई थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए सैंपल लिए। मामले के पर्दाफाश के लिए एसपी ने स्थानीय पुलिस सहित एसओजी टीम को लगाया है।